Date: 12/04/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

कोयला माफियाओ का आतंक, अधिकारियो पर जानलेवा  हमला    
 

4/11/2026 11:29:53 AM IST

35
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :धनबाद में कोयले के अवैध धंधेबाजों द्वारा बीसीसीएल ब्लॉक-2 में महाप्रबंधक कुमार राजीव और मुख्यालय के जीएम सिक्योरिटी एच. कुरैशी के साथ हुई मारपीट एवं जानलेवा हमले की घटना को कोयला भवन मुख्यालय ने गंभीरता से लिया है।इस मामले को लेकर बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने कोयला भवन में उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। करीब चार घंटे चली इस बैठक में अवैध खनन की रोकथाम, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं विधि-सम्मत कार्रवाई को लेकर कई ठोस रणनीतियों पर चर्चा की गई।उच्च स्तरीय बैठक में दिए कड़े निर्देशबैठक में सीआईएसएफ के डीआईजी आर.के. तिवारी, सुरक्षा सलाहकार व पूर्व डीआईजी विपुल शुक्ला, कंपनी के तकनीकी निदेशक संजय कुमार सिंह, निदेशक (वित्त) राजेश कुमार सिंह, जीएम सिक्योरिटी एच. कुरैशी एवं ब्लॉक-2 के जीएम कुमार राजीव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है और अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मामले में पूरी तरह कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पूर्ण सुरक्षा प्रदान की जाएगी।सीएमडी ने इस संबंध में उपायुक्त और एसपी से भी बात की और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए दोषियों की गिरफ्तारी एवं सख्त कार्रवाई की मांग की। इस घटना की जानकारी कोल इंडिया तक भी पहुंच गई है, जिससे मामला तूल पकड़ता दिख रहा है।वहीं, कोल माइंस ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ए.के. सिंह ने कहा कि इस मामले को लेकर जल्द ही कमेटी की बैठक होगी, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। इधर, घटना के बाद अधिकारियों में काफी आक्रोश है और वे सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
 
 
 संजना सिंह कोलयांचल लाइव डेक्स