Date: 01/10/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मंडलकारा में बंद विचाराधीन बंदी की इलाज के दौरान मौत, छत से कूदने का आरोप
7/3/2026 6:20:19 PM IST
101
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger: मुंगेर मंडलकारा में बंद एक विचाराधीन बंदी की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान खड़गपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह मनीष कुमार अचानक जेल की छत पर पहुंच गया और वहां से छलांग लगा दी। ऊंचाई से गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन ने तत्काल उसे इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। हालांकि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मनीष कुमार अपने ही बड़े भाई की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और न्यायिक हिरासत में मुंगेर मंडलकारा में बंद था। घटना के बाद जेल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम सदर अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया में जुट गई।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। वहीं, जेल प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि बंदी किन परिस्थितियों में जेल की छत तक पहुंचा और उसने यह कदम क्यों उठाया। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं घटना की सूचना के बाद सदर अस्पताल पहुंच परिजनों ने जेल प्रशासन पर आरोप लगाया और इस मामले की जांच करवाने की बात कहीं ।
कोयलांचल लाइव के लिए मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बड़हरा विधायक ने गंगा तटीय इलाकों का किया निरीक्षण, बांध मजबूत करने और मेडिकल कैंप लगाने के निर्देश....
#
जहानाबाद से नालंदा को जोड़ने वाले रेल लाइन पर वित्तीय अड़चन.......
#
BJP का लाभार्थी सहायता शिविर, सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान का दावा
#
SIR को लेकर बवाल, BLO पर पैसे मांगने और धमकी देने का आरोप
#
तालाब ने निगली मासूम जिंदगियां, तीन बच्चों की मौत; गांव में मचा कोहराम......
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
किडनी केयर हॉस्पिटल में हंगामा, करंट से झुलसे कर्मी के इलाज के लिए मुआवजे की मांग,परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाया आरोप,कहा ...
#
मिथलांचल के पर्व चौरचन जमशेदपुर के कई इलाकों में श्रद्धा और आस्था के साथ मना,सुहागिन महिला अपने सुहाग, और परिवार के सुख समृद्धि की कामना
#
मारपीट रोकने गई पुलिस पर ग्रामीणों का हमला, थानाध्यक्ष समेत 4 पुलिसकर्मी घायल
#
झारखंड बंद के दौरान सड़कों पर उतरे BJP कार्यकर्ता, जमशेदपुर में आंदोलनकारियों का भी प्रदर्शन
#
सोमबारी पुराण की मौत पर निष्पक्ष जांच की मांग, रैली निकालकर प्रशासन से मांगा इंसाफ