Date: 30/06/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी का तारापुर दौरा, भावुक होकर कहा...
4/26/2026 2:20:21 PM IST
94
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger: मुंगेर जिले के असरगंज प्रखंड अंतर्गत बैजलपुर पंचायत में रविवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत हेलीकॉप्टर से पहुंचे। करीब 11 बजे हेलीपैड पर आगमन के बाद उनका स्वागत मुंगेर के भाजपा विधायक कुमार प्रणय और तारापुर के पूर्व विधायक राजीव सिंह ने बुके देकर किया।हेलीपैड से मुख्यमंत्री सीधे कार्यक्रम स्थल पहुंचे, जहां पहले से मौजूद स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद उन्होंने लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” के 133वें एपिसोड को सुना। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि वे पहली बार विधायक बने और पहली बार ही मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला, जो उनके लिए बड़ी जिम्मेदारी और चुनौती है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने क्षेत्र की सेवा करने का अवसर मिला है और वे अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए आए हैं। मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने लंबे समय तक बिहार को सजाने और विकास देने का काम किया। साथ ही उन्होंने प्रशासनिक सख्ती का संकेत देते हुए कहा कि अब मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा ब्लॉक और अंचल स्तर तक मॉनिटरिंग की जाएगी और यदि कोई पदाधिकारी एक महीने से अधिक फाइल लंबित रखता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने की योजना लागू की जा रही है और बिहार में वित्त की कोई कमी नहीं है। पहाड़ी क्षेत्रों के विकास के लिए योजनाएं शुरू की गई हैं, जिसमें देवघरा पहाड़ के लिए 26 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर उन्होंने बताया कि फोरलेन सड़कों को जोड़ने का काम शुरू हो चुका है और भविष्य में कोलकाता तक एक्सप्रेस-वे निर्माण की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। बाढ़ की समस्या के समाधान के लिए जल प्रबंधन की नई योजना पर काम चल रहा है, जिसमें अतिरिक्त पानी को गंगा में नियंत्रित करने और डैमों के माध्यम से जल वितरण की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अतिक्रमण के खिलाफ कड़ा संदेश देते हुए कहा कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी, चाहे वह किसी का भी घर क्यों न हो। उन्होंने यह भी बताया कि तारापुर में उनके अपने घर पर भी प्रशासन कार्रवाई कर रहा है, जिससे स्पष्ट है कि कानून सभी के लिए समान है। क्यों कि फैक्ट्री लगाने के लिय जमीन की आवश्यकता है । ऊर्जा के क्षेत्र में उन्होंने हर घर तक एक किलोवाट सोलर बिजली पहुंचाने की योजना की जानकारी दी, जिससे भविष्य में लोगों को बिजली के लिए सरकार पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। अपने संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री ने भावुक अंदाज में कहा, “जिसने एक बार मुझे वोट दिया, मैं उसका सेवक हूं।” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के बड़े भाई रोहित चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रोफेसर अरुण कुमार पोद्दार, जिला परिषद अध्यक्ष साधना देवी, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य राजेश जैन, भाजपा नेता शंभू शरण राय, जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पानिकर और एसपी सैयद इमरान मसूद सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
कोयलांचल लाइव के लिए मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
धनबाद ईवीएम वेयरहाउस की त्रैमासिक जांच, राजनीति प्रतिनिधि रहे मौजूद
#
भरत तिवारी के गांव प्रशांत किशोर ने बयान दे कर सब को चौकाया, सीएम सम्राट चौधरी को दी चेतावनी
#
लेबर कोड कोयला मजदूरों के लिए घातक,1 जुलाई को होगा देशव्यापी विरोध,राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन
#
12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण के: भाजपा का प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में रघुवर दास ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
#
पैसे के दम पर भाजपा करती है राजनीति- इरफ़ान अंसारी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पोटका विधानसभा में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ जे एल के एम् ने किया प्रदर्शन ,कहा ...
#
न रुकने की झंझट और न लाइन में लगने की टेंशन... देश का पहला बैरियरलेस टोल प्लाजा गुजरात में शुरू
#
एक्शन में EC : बंगाल चुनाव से पहले 2.41 करोड़ की फर्जी ‘डियर’ लॉटरी हुई जब्त,सिंडिकेट का तार जुड़ा धनबाद से
#
दो अपराधियों ने बंदूक की नोक पर लुटे डेढ़ लाख, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
#
18 मई से फ्रेंच ओपन का होगा आगाज, कार्लोस अलकराज का खेलना संदिग्ध