Date: 03/08/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

गया में मगध इंटरनेशनल ग्रैंड ट्रेड फेयर 2026 का भव्य शुभारंभ 

8/2/2026 5:24:44 PM IST

17
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
गया : गयाजी के गांधी मैदान में मगध इंटरनेशनल ग्रैंड ट्रेड फेयर 2026 का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और बिहार विधानसभा स्पीकर डॉ प्रेम कुमार ने सयुक्त रूप से किया। यह मगध इंटरनेशनल ग्रैंड ट्रेड फेयर 2026 केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के विभाग एमएसई के सहयोग से लगाया है जो 16 दिनों तक चलेगा इसमें स्थानिक कारीगरों द्वारा हाथ से निर्मित की गई वस्तुओं जो उत्पादन करते हैं उनका अच्छा मार्केटिंग के लिए मगध इंटरनेशनल ग्रैंड ट्रेड फेयर 2026 लगाया है इसमें बिक्री की जा रही है। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा हमारा विभाग एमएसएमई विभाग द्वारा पूरे हिंदुस्तान में ट्रेड फेयर लगाया जाता है। ठीक उसी प्रकार यहां का स्थानीय लोगों द्वारा हमसे सब स्टोर लगाने की अनुमति मांगी गई थी हमने दिया जिसका उद्घाटन किया और यहां पर हमने घूम कर देखा तो लगभग 150 स्टाल लगाए गए हैं। इससे स्थानीय कारीगर कलाकार हैं जो मेहनत कर अपनी कला से विभाग प्रकार के सामग्री उत्पादन करते हैंh उनको उचित मूल बाजार में नहीं मिलता है ट्रेड फेयर के माध्यम से यहां पर स्टोल लगाया गया है। बांकीपुर उपचुनाव में एनडीए की जीत होगी: जीतन राम मांझी। बिहार में बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में कल परिणाम आना है। पूर्व बिहार के मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पूरी तरह से संतुष्ट हैं चुनाव परिणाम हमारे पक्ष में है। बिहार में डबल इंजन की सरकार है सम्राट चौधरी और नरेंद्र भाई मोदी जी सरकार है यहां कोई दूसरा आनेवाला नहीं हमलोग पक्का जीत रहे हैं। बांकीपुर उपचुनाव परिणाम हमारे एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार जीत रहे है। कुलगाम में आतंकी हमला, गैर-कश्मीरियों को मारी गोली, 1 की मौत, लश्कर ने ली जिम्मेदारी, इस पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि भारत सरकार इसकी सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है हमारे सुरक्षा बल चाहे जम्मू कश्मीर हो या अन्य बॉर्डर पर देश की रक्षा में सुरक्षा बल बहुत मजबूत है हर परिस्थित से कड़ा मुकाबला कर जवाबदेती है।
 
        
 
 ग़या से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट