Date: 03/08/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जमशेदपुर में मानसून के साथ बढ़ी जलपक्षियों की संख्या, खेतों में दिखे सफेद बगुले और अन्य पक्षी

8/2/2026 7:23:45 PM IST

51
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

जमशेदपुर : बरसात के मौसम में भोजन की तलाश में बगुले और अन्य जलपक्षी इन दिनों खेतों व नदियों के आसपास बड़ी संख्या में दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार उन्हें एक से बढ़कर एक नए-नए पक्षी पहली बार देखने को मिल रहे हैं। मानसून की बारिश के साथ शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के आसपास जलपक्षियों की सक्रियता बढ़ गई है। भोजन की तलाश में बगुले, पोंड हेरॉन और अन्य स्थानीय जलपक्षी इन दिनों खेतों और नदी किनारों पर आसानी से दिखाई दे रहे हैं। बरसात में खेतों और दलदली इलाकों में पानी भर जाने से कीड़े-मकोड़ों, मेंढकों और छोटी मछलियों की संख्या बढ़ जाती है। इसी वजह से ये पक्षी भोजन की तलाश में खुले इलाकों में अधिक सक्रिय हो जाते हैं। वहीं, जमशेदपुर में बड़े पैमाने पर आने वाले प्रवासी पक्षी (साइबेरिया, यूरोप आदि से आने वाले) आमतौर पर सर्दियों (नवंबर से फरवरी) के दौरान डिमना लेक, चांडिल डैम और नदियों के किनारे दिखाई देते हैं। मानसून में दिखाई देने वाले अधिकांश बगुले और जलपक्षी स्थानीय या मौसमी रूप से सक्रिय रहने वाले पक्षी होते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इन दिनों बरसात के मौसम में खेतों में सफेद बगुलों, काले पक्षियों समेत कई तरह के पक्षियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। बारिश के बाद खेतों में पानी भर जाने से कीड़े-मकोड़ों, मेंढकों और छोटी मछलियों की संख्या बढ़ जाती है, जिसकी वजह से बगुले और अन्य जलपक्षी बड़ी संख्या में यहां दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों की तुलना में इस बार पक्षियों की संख्या अधिक नजर आ रही है।

 

 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए  बिनोद केसरी  की रिपोर्ट