Date: 31/07/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

स्वर्णरेखा नदी से प्रेम कुमार का शव हुआ बरामद,परिजनों में पसरा मातम
 

6/10/2026 12:05:20 PM IST

98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur  : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के पंचवटी नगर स्थित सिद्धो-कान्हू बस्ती जोन 2 नंबरनिवासी  23 वर्षीय प्रेम कुमार का शव स्वर्णरेखा नदी से बरामद कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार प्रेम कुमार अपने दोस्त आशुदेव कुमार के साथ चांडिल घूमने गया था। चौका थाना क्षेत्र स्थित जायदा मंदिर के पास स्वर्णरेखा नदी में दोनों गए थे। इसी दौरान आशुदेव अपने दोस्त का वीडियो और रील बना रहा था। तभी प्रेम कुमार नदी के गहरे हिस्से में चला गया और देखते ही देखते पानी में डूबने लगा। प्रेम को पानी में डूबता देख दोस्तों ने बचने की कोशिश की पर सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बाद स्थानीय लोगों, गोताखोरों और पुलिस की टीम ने देर शाम तक उसकी तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। अंधेरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया था। फिर दूसरे दिन सुबह एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की मदद से एक बार फिर से  खोज अभियान शुरू किया गया। काफी प्रयासों के बाद प्रेम कुमार का शव नदी से बरामद कर लिया गया। शव मिलने की खबर जैसे ही परिजनों तक पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की  प्रक्रिया में जुट गई है। 
 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम मिश्रा की रिपोर्ट