Date: 01/10/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
महिला का पर्स छीनकर भाग रहे दो झपटमार गिरफ्तार, पुलिस ने खदेड़कर दबोचा
6/9/2026 4:02:10 PM IST
100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद में सरायढेला पुलिस ने झपटमारी की एक घटना का त्वरित खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपराधी के पास से मोटरसाइकिल, लूटे गए पर्स और उसमें रखा रुपया और दो मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। मंगलवार को इस संबंध जानकारी देते डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर प्रकाश सोय ने बताया कि रविवार 8 जून 2026 को शाम करीब 4 बजकर 40 मिनट पर सरायढेला थाना प्रभारी मंजीत कुमार को सूचना मिली कि बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक एक महिला का लेडीज पर्स छीनकर फरार हो रहे हैं। पीड़िता जोशना देवी, जो राजगंज थाना क्षेत्र के बगदाहा गांव की रहने वाली हैं, अपने ससुराल से राजगंज लौट रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उनका पर्स झपट लिया और भाग निकले। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने गश्ती पदाधिकारी सब इंस्पेक्टर रजनीश कुमार को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। पुलिस ने आरोपियों के भागने वाले मार्ग पर घेराबंदी करते हुए पीछा शुरू किया। बलियापुर जाने वाली सड़क के पास पीड़िता ने दोनों आरोपियों की पहचान की, जिसके बाद पुलिस ने उनका पीछा तेज कर दिया। भागने के दौरान सामने पुलिस पेट्रोलिंग वाहन देखकर दोनों आरोपी घबरा गए और उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में दोनों को चोटें आईं, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर ही उन्हें दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करण कुमार वर्मा (22) और चंदू कुमार विश्वकर्मा (21) के रूप में हुई है। दोनों बलियापुर थाना क्षेत्र के बेलगड़िया के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त काले रंग की पल्सर एनएस-125 मोटरसाइकिल, पीड़िता का लाल रंग का लेडीज पर्स, पर्स में रखे 4 हजार 500 रुपये नकद तथा दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मल्लाह टोली में 50 वर्षीय विधवा महिला की संदिग्ध मौत, घर में मिला शव; FSL और डॉग स्क्वायड ने जुटाए साक्ष्य....
#
साइबर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, गैस अपडेट के नाम पर ठगी करने वाले 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 8 मोबाइल और 8 सिम कार्ड बरामद...
#
पितृपक्ष मेला के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गया रेलवे स्टेशन पर डॉग स्क्वायड से सघन जांच, चप्पे-चप्पे पर आरपीएफ की नजर.....
#
ईडी ने पिता- पुत्र को देर रात करीब 12 :30 बजे बिष्टुपुर स्थित उनके आवास से किया गिरफ्तार ....
#
जमीन घोटाले के आरोपी मनीष कुमार चढ़ा पुलिस के हत्थे, 42.80 लाख रुपये की ठगी का है आरोप!
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कुमारधुबी स्टेशन पर शुरू हुई दो पालियों में टिकट आरक्षण सुविधा, यात्रियों में खुशी,सांसद ढुलू महतो की पहल पर मिली मंजूरी.....
#
महिला का पर्स छीनकर भाग रहे दो झपटमार गिरफ्तार, पुलिस ने खदेड़कर दबोचा
#
करोड़ों के कथित फर्जीवाड़े का हुआ खुलासा! पुलिस ने राधास्वामी संगठन के 4 को दबोचा
#
चौका थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, दो की मौत
#
पुलिस और एसटीएफ ने की बड़ी कार्रवाई,अवैध हथियार कारोबार का हुआ भंडाफोड़