Date: 11/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
लेबर कोड कोयला मजदूरों के लिए घातक,1 जुलाई को होगा देशव्यापी विरोध,राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन
6/24/2026 5:06:28 PM IST
116
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
धनबाद: राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के महामंत्री ए.के. झा, कार्यकारी अध्यक्ष बृजेंद्र प्रसाद सिंह एवं कार्यकारी अध्यक्ष अनुपमा सिंह ने संयुक्त प्रेस वक्तव्य जारी कर कहा कि चारों लेबर कोड कोयला उद्योग और मजदूरों के लिए “विष के प्याले” के समान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कोविड-19 काल में बिना व्यापक चर्चा और श्रमिक संगठनों से संवाद किए इन कानूनों को पारित किया गया। नेताओं ने कहा कि लेबर कोड मजदूरों के लोकतांत्रिक, मौलिक और आर्थिक अधिकारों पर चोट करता है। यूनियन नेताओं ने कहा कि लेबर कोड लागू करने से पहले सरकार ने न तो विपक्षी राजनीतिक दलों से सार्थक संवाद किया और न ही देश के श्रमिक संगठनों से कोई विचार-विमर्श किया। उनका आरोप है कि संसदीय एवं लोकतांत्रिक परंपराओं को दरकिनार करते हुए मजदूर हितों के विपरीत यह कानून पूंजीपतियों के हित में लाया गया। संयुक्त वक्तव्य में नेताओं ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार मजदूरों के लोकतांत्रिक अधिकारों, मौलिक अधिकारों तथा आर्थिक हितों में कटौती लेबर कोड जैसे “साइलेंट किलर” कानून के माध्यम से की गई है। उन्होंने दावा किया कि इस कानून के कारण श्रमिकों की सुरक्षा, रोजगार की स्थिरता और सामाजिक सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। यूनियन नेताओं ने बताया कि राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक कुमार जय मंगल (अनूप सिंह), कांग्रेस नेता राहुल गांधी तथा इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जी. संजीवा रेड्डी के निर्देश पर इंटक और कांग्रेस के बैनर तले विभिन्न स्तरों पर लेबर कोड का लगातार विरोध किया जा रहा है। राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन एवं इंटक लगातार इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने घोषणा की कि 1 जुलाई को पूरे कोयला उद्योग में लेबर कोड के विरोध में प्रदर्शन, नारेबाजी, संगोष्ठी, साइकिल-मोटरसाइकिल रैली और नुक्कड़ सभाएं आयोजित की जाएंगी। यूनियन नेताओं ने केंद्र सरकार से लेबर कोड को तत्काल वापस लेने तथा कोयला मजदूरों के लिए 12वें वेज बोर्ड के गठन की घोषणा करने की मांग की।
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए दीपक की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
JPSC-JSSC मामले में आजसू का धरना, सुदेश महतो ने CBI जांच की मांग की
#
झरिया में जल आपदा का खतरा, विधायक रागिनी सिंह ने NDRF की तैनाती पर उठाया सवाल
#
JPSC-JSSC विवाद पर दुलाल भुइयाँ का बड़ा हमला, CM हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा
#
CM आवास के बाहर बढ़ी सुरक्षा, सैकड़ों जवान तैनात; BJP नेताओं को हिरासत में लिया
#
भारत माता के जयकारों से गूंजा जमशेदपुर, BJP की विशाल तिरंगा यात्रा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन, कहा- पर्यटन क्षेत्र में हो रहा विकास
#
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद: जांच में अब तक क्या सामने आया?
#
बिलौटी कांड को लेकर फोरलेन जाम, पुलिस प्रशासन के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा
#
3 साल के इंतजार के बाद रिलीज हुई 'Satluj', बिना किसी कट के OTT पर आई दिलजीत दोसांझ की फिल्म
#
मॉडल सदर अस्पताल को मिली बड़ी मजबूती, पैथोलॉजी हब लैब का हुआ शुभारंभ