Date: 25/06/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पैसे के दम पर भाजपा करती है राजनीति- इरफ़ान अंसारी
6/24/2026 12:51:13 PM IST
21
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad: जामताड़ा से रांची जाने के क्रम में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी धनबाद के बरवाअड्डा स्थित अपना ढाबा पहुंचे। यहां स्थानीय झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। अपना ढाबा पहुंचने के पीछे की वजह बताते हुए मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि वह जानबूझकर इस होटल में आए हैं, क्योंकि इसी जगह पर उनकी मुलाकात झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और दिशोम गुरु शिबू सोरेन से हुई थी। उन्होंने कहा कि गुरुजी को पद्मभूषण सम्मान मिलना पूरे झारखंड के लिए गर्व की बात है। यह सम्मान उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान है। हालांकि उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन को भारत रत्न मिलना चाहिए था और केंद्र सरकार को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए।राज्यसभा चुनाव में गठबंधन उम्मीदवार की हार को लेकर भी स्वास्थ्य मंत्री ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में पैसे का प्रभाव देखने को मिला। इरफान अंसारी ने कहा कि जनता हराती तो समझ में आता, लेकिन यहां पैसे ने हराया है। उन्होंने भाजपा पर झारखंड हितों की अनदेखी करने और व्यवसायियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता कांग्रेस के साथ है और पैसा भाजपा के साथ है।वहीं स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर मंत्री ने कहा कि राज्य में जल्द बड़े पैमाने पर नियुक्तियां की जाएंगी। उन्होंने दावा किया कि 200 से अधिक डॉक्टरों को झारखंड लाया गया है, जिसमें सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों को बेहतर वेतन देकर राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। कैंसर की दवाओं की कीमत को लेकर भी इरफान अंसारी ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की दवाएं महंगी हैं और सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। घोटाले को लेकर उन्होंने केंद्र सरकार पर ही सवाल उठाते हुए कहा कि मेरा किसी घोटाले से कोई लेनादेना नही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में लगातार सुधार किया जा रहा है और उनका लक्ष्य बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
भरत तिवारी के गांव प्रशांत किशोर ने बयान दे कर सब को चौकाया, सीएम सम्राट चौधरी को दी चेतावनी
#
लेबर कोड कोयला मजदूरों के लिए घातक,1 जुलाई को होगा देशव्यापी विरोध,राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन
#
12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण के: भाजपा का प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में रघुवर दास ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
#
पाली इमामबाड़े में मंत्री अशोक चौधरी ने की शमा रौशन, अमन और खुशहाली की मांगी दुआ
#
मातोश्री का ढहता किला: वैचारिक भटकाव और महत्वाकांक्षा की वेदी पर 'सिटाडेल' का पतन
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
स्वर्णरेखा नदी के आगे वॉटर पार्क हुआ फेल ,गर्मी से राहत को लेकर लोगो की उमड़ रही खचाखच भीड़
#
गया में भामाशाह जयंती पर गया में आयोजित समारोह, डॉ. प्रेम कुमार ने किया श्रद्धांजलि अर्पित
#
निबंधन कार्यशाला का हुआ आयोजित ,व्यवसायियों को जीएसटी नियमों की दी गई जानकारी
#
Drishyam 3 बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 100 करोड़ क्लब की ओर तेज़ी से बढ़ी फिल्म
#
शराब माफिया का आतंक: युवती ने जब छेड़खानी का किया विरोध तो भाई और बहन को पीट कर किया लहूलुहान