Date: 28/07/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
तोपचांची पहुंचे डीसी आदित्य रंजन, जल संरक्षण, बागवानी और आजीविका पर दिया जोर
4/28/2026 1:27:02 PM IST
98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad: धनबाद के सुदूरवर्ती तोपचांची प्रखंड अंतर्गत नेरो पंचायत का दौरा उपायुक्त आदित्य रंजन ने किया। इस दौरान डीसी संध्या चौपाल में शामिल हुए, जहां उन्होंने ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर बीडीओ और सीओ भी मौजूद रहे। चौपाल में गड़ीडीह, रंगरंगी, निमडीह, अमराडीह और मदनपुर के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। ग्रामीणों ने तीन अलग-अलग स्थानों पर पुष्पगुच्छ देकर उपायुक्त का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद सभी टोला के लोगों ने हर्षोल्लास के साथ डीसी को पंचायत का भ्रमण कराया। चौपाल को संबोधित करते हुए उपायुक्त आदित्य रंजन ने जल संरक्षण और आजीविका के क्षेत्र में सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत बड़े पैमाने पर बागवानी को बढ़ावा दिया जाएगा, साथ ही पशुपालन और मत्स्य पालन के जरिए ग्रामीणों को स्वावलंबी बनाने का लक्ष्य है। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि सरकार की योजनाएं केवल कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि उनका लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने की बात कही कि सूचना के अभाव में कोई भी ग्रामीण योजनाओं से वंचित न रहे। इसके साथ ही डीसी ने कुछ गांवों को आदर्श गांव के रूप में विकसित करने की योजना का जिक्र किया, ताकि अन्य प्रखंड उनसे सीख ले सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि नेरो पंचायत के किसी टोले को गोद नहीं लिया गया है, बल्कि यहां के विकास कार्यों की सराहना और जरूरतों को समझने के लिए यह दौरा किया गया है। जनप्रतिनिधियों की अनुपस्थिति पर उन्होंने कहा कि जल्द ही विधायक, मुखिया और अन्य प्रतिनिधियों के साथ अलग से बैठक कर विकास योजनाओं पर चर्चा की जाएगी।
कोयलांचल लाइव के लिए धनबाद से दीपक की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पत्थर खदान के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, खनन कार्य पर रोक की मांग
#
मरीन ड्राइव पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की दो बार टक्कर से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त
#
बोधगया के रिसोर्ट में घुसकर स्टाफ से मारपीट का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
#
भाजपा ने खोला मोर्चा, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन का ऐलान
#
22 राज्यों में बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मंत्री अशोक चौधरी के करीबी पर अपराधियों ने किया पिस्टल और चाकू से वार, मचा हड़कंप
#
आईआईटी (आईएसएम) में इंवेंटिव 2026 का होगा भव्य आयोजन, जानिए...
#
तोपचांची पहुंचे डीसी आदित्य रंजन, जल संरक्षण, बागवानी और आजीविका पर दिया जोर
#
भारत में सर्च इंजन Google डाउन, दिखाई दे रहा है 'सर्वर एरर' मैसेज
#
नीट पेपर लीक व महंगाई के विरोध में झामुमो छात्र संगठन ने निकाली रैली,केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का फूंका पुतला