Date: 14/07/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
नीट पेपर लीक व महंगाई के विरोध में झामुमो छात्र संगठन ने निकाली रैली,केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का फूंका पुतला
5/16/2026 12:00:05 PM IST
86
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada
: झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के छात्र संगठन के नेतृत्व में आज नीट पेपर लीक मामले और बढ़ती महंगाई के विरोध में शहर में विरोध रैली निकाली गई। रैली जेएमएम जिला कार्यालय से शुरू होकर इंद्रा चौक पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया। रैली और पुतला दहन कार्यक्रम में झामुमो के कई कार्यकर्ता एवं छात्र संगठन के सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान झामुमो जिलाध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू ने कहा कि छात्रों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ संगठन सड़क पर उतरा है। उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक जैसे मामलों से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि छात्रों के हित में संगठन सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करने को तैयार है। वहीं कमिटी के सचिव परेश यादव ने केंद्र सरकार पर महंगाई को लेकर हमला बोलते हुए कहा कि वर्ष 2014 में भाजपा ने “बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार मोदी सरकार” का नारा दिया था, लेकिन सरकार बनने के बाद महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में अब तक कई पेपर लीक मामले सामने आ चुके हैं, जिससे युवाओं और छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ गया है।
पार्टी के केंद्रीय सदस्य अशोक मंडल ने भी नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार छात्रों के भविष्य को सुरक्षित रखने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
SIR अभियान को सफल बनाने के लिए BJP नेत्री बबीता झा ने किया बूथों का निरीक्षण, बीएलओ को दिए निर्देश
#
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन, कहा- पर्यटन क्षेत्र में हो रहा विकास
#
दो दिवसीय बिहार विधानसभा के सदस्यों का प्रबोधन कार्यक्रम हुआ संपन्न, विधायकों को बेहतर जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और विकास के लिए मिलकर काम करने का सभी ने दिया संदेश
#
विधायकों का दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम, उपराष्ट्रपति समेत कई वीवीआईपी होंगे शामिल
#
ऑस्ट्रेलिया पहुंचे पीएम मोदी, मेलबर्न में होगी भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर वार्ता
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भीषण गर्मी में पानी संकट पर युवा कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
#
'4 राज्यों के परिणाम तो झांकी है, झारखंड बाकी है', भाजपा की प्रचंड जीत पर पूर्व विधायक का बड़ा दावा
#
चलती बाइक पर महिला से छिनतई, अपराधियों ने महिला से पर्स छीना
#
बढ़ती महँगाई और गैस की बढ़ती कीमत पर जेएमएम का अनोखा प्रदर्शन बटोर रहा चर्चा
#
जमीनी विवाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आठ आरोपी गिरफ्तार