Date: 28/04/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
आधुनिक शहर की ओर मुंगेर ने बढ़ाया कदम ,राज्य मंत्रिमंडल से मिली मंजूरी
4/28/2026 3:12:00 PM IST
16
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger :
मुंगेर अब पारंपरिक पहचान से आगे बढ़कर आधुनिक शहर की ओर कदम बढ़ा रहा है। राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद ‘अंग क्षेत्र टाउनशिप’ परियोजना को जमीन पर उतारने की तैयारी तेज हो गई है।बरियारपुर, जमालपुर, धरहरा और हवेली खड़गपुर प्रखंड के 43 राजस्व ग्रामों में फैली यह टाउनशिप करीब हजारों एकड़ क्षेत्र में विकसित की जाएगी। इसमें ‘कोर एरिया’ और ‘स्पेशल एरिया’ का वैज्ञानिक विभाजन किया गया है, ताकि सुनियोजित शहरी ढांचा तैयार हो सके। सरकार का लक्ष्य है कि यह टाउनशिप 21वीं सदी की सभी शहरी जरूरतों को पूरा करे। टाउनशिप के भीतर शिक्षा, स्वास्थ्य और मनोरंजन के लिए अलग-अलग जोन बनाए जाएंगे। यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्कूल, अत्याधुनिक अस्पताल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स एक ही परिसर में उपलब्ध होंगे, जिससे लोगों को बेहतर जीवनशैली मिल सके। परियोजना की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए चिह्नित क्षेत्र में जमीन की खरीद-बिक्री और रजिस्ट्री पर एक साल की रोक लगा दी है। जल्द ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी और रैयतों को बाजार दर के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा। नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब डीपीआर तैयार की जा रही है। यह टाउनशिप मुंगेर के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
वही विशेषज्ञों की मानें तो इस परियोजना से मुंगेर में रियल एस्टेट सेक्टर को नई रफ्तार मिलेगी और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर पैदा होंगे।सरकार की दीर्घकालिक सोच के तहत यह टाउनशिप न केवल एक रिहायशी इलाका होगा, बल्कि आर्थिक गतिविधियों का नया केंद्र भी बनेगा। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत चौड़ी सड़कों का नेटवर्क, आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम, हरित पार्क और बड़े व्यावसायिक केंद्र विकसित किए जाएंगे। अंग प्रदेश’ की ऐतिहासिक विरासत को संजोते हुए यह आधुनिक टाउनशिप मुंगेर को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आधार बनेगा।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सामूहिक विवाह सह भामाशाह जयंती समारोह संपन्न, सामाजिक एकता का दिया संदेश
#
मोंटेसरी टीचर्स ट्रेनिंग समापन समारोह पर 50 शिक्षकों को प्रदान दिए गए प्रमाण-पत्र, बीसीसीएल सीएमडी ने कहा ...
#
बिहिया में स्व-प्रगणन अभियान तेज, प्रगणक घर-घर कर रहे जागरूक
#
सीएचसी में प्रसव के बाद पैसे वसूली का लगा आरोप, परिजनों का हंगामा, जांच के आदेश
#
तोपचांची पहुंचे डीसी आदित्य रंजन, जल संरक्षण, बागवानी और आजीविका पर दिया जोर
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर सफर महंगा,नकद स्वीकार नहीं
#
LPG गैस कि कालाबाजारी,शहर के कई जगहो पर हुई छापेमारी
#
सिगरेट और गांजा धुआं राहगीरों पर फेकना लिया हिंसक रूप ,चली पथर ,कई लोग घायल
#
साइबर ठगी मामले में आरोपी मनीष सिंह हुआ गिरफ्तार
#
252 NBL शिक्षकों के सेवा विस्तार समायोजन को लेकर शिक्षकों से सरकार से किया ,विधायक सरयू राय मिल शिक्षकों ने बताई ...