Date: 26/06/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सामूहिक विवाह सह भामाशाह जयंती समारोह संपन्न, सामाजिक एकता का दिया संदेश
4/28/2026 3:12:00 PM IST
97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya :
शहर के टेकारी रोड स्थित तैलिक भवन में गया जिला तैलिक साहू सभा के तत्वावधान में सामूहिक विवाह समारोह एवं राष्ट्र भक्त भामाशाह जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गया जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता को मजबूत करना तथा सादगीपूर्ण विवाह को बढ़ावा देना रहा। समारोह के दौरान जोड़ों का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न कराया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लेकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में बोधगया प्रमुख गुड़िया देवी, मुकेश नंदन, संतोष कुमार साव, नरेश साव, डॉ. जे.पी. कुमार, जय साहू, सुरेश प्रसाद, विनोद कुमार, अर्जुन प्रसाद, मोहनलाल गुप्ता, उमेश कुमार, कन्हाई साव, प्रेमचंद भारती, रंजीत मुखिया, कृष्ण कुमार गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक विवाह समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि भामाशाह की राष्ट्रभक्ति और समाजसेवा की विचारधारा को आत्मसात करने की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के आयोजनों से दहेज प्रथा जैसी समस्याओं पर रोक लगती है और समाज में सादगी तथा आपसी सहयोग का संदेश जाता है। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी माहौल को जीवंत बना दिया। बच्चों और युवाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
गया जिला तैलिक साहू सभा के अध्यक्ष संजू लाल ने भामाशाह जयंती के अवसर पर कहा कि सामूहिक विवाह समाज में समानता और सहयोग की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन विशेष रूप से जरूरतमंद परिवारों के लिए राहतकारी साबित होता है और समाज को एकजुट रखने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने यह भी बताया कि विवाह समारोह में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गईं।
संजू लाल ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि साहू सभा द्वारा छात्रावास एवं पुस्तकालय का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे समाज के युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में सहायता मिलेगी। उन्होंने समाज के लोगों से पंचायती राज चुनाव में एकजुट होकर अधिक से अधिक सीटों पर जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा नवविवाहित जोड़ों के सुखद एवं सफल दांपत्य जीवन की कामना की।
कोयलांचल लाइव के लिए गया से मनो कुमार कि रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के विरुद्ध नशा मुक्ति शपथ समारोह का हुआ आयोजन
#
जमशेदपुर में गूंजी 'या हुसैन' की सदाएं, अकीदतमंदों के मातमी जुलूस ने पेश की मोहब्बत, सब्र और कुर्बानी की मिसाल
#
आपूर्ति संकट या कीमत वृद्धि का संकेत? शहर में पेट्रोल-डीजल को लेकर बढ़ी चिंता
#
दोमरदे जलाशय बनेगा सिंचाई और पर्यटन का नया हब, किसानों को मिलेगा सिंचाई की सुविधा
#
उपायुक्त राजीव रंजन ने गोलमुरी-जुगसलाई व पोटका प्रखंड-अंचल कार्यालयों का किया निरीक्षण, राजस्व व विकास योजनाओं की समीक्षा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सड़क पर सफर करती बदहाली: योजनाओं के बावजूद मुसहर समाज आज भी मुख्यधारा से दूर !
#
बिहार विधान परिषद चुनाव में बिना वोटिंग तय हुआ परिणाम,पहली बार सदन पहुंचे निशांत कुमार और पवन सिंह
#
सामूहिक विवाह सह भामाशाह जयंती समारोह संपन्न, सामाजिक एकता का दिया संदेश
#
बिजली की आंख मिचौली ने माँ और बच्चे की ली जान ,प्रसव के दौरान टॉर्च की रोशनी में हो रहा था ऑपरेशन
#
मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का कृषकों को मिला लाभ, बकरा-बकरी का हुआ वितरण