Date: 13/07/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 भोजपुरी फ़िल्म अभिनेता राहुल सिंह राजपूत के घर के रंजीत कौर ने जबरन तोडा ताला ,राहुल सिंह राजपूत ने थाने में की शिकायत दर्ज 

4/28/2026 3:12:00 PM IST

100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :भोजपुरी फ़िल्म अभिनेता राहुल सिंह राजपूत के घर के ताला काट कर  जबरन घुसने का मामला प्रकास में आया हैं।...वहीं ताला काटने की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ।...जहाँ राहुल सिंह के द्वारा सिदगोड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराया गया। न्याय की गुहार लगाई है। बताया जाता है की भोजपुरी फ़िल्म अभिनेता राहुल सिंह राजपूत और उसकी पत्नी स्वेता सिंह ने विगत  8 दिसम्बर 2025 को रंजीत कौर नामक महिला से उनका घर खरीदे थे। जिसकी चाभी भी उन्हें सौपी गई थी।  लेकिन उस मकान मे ही एक कमरे में ऑफिस चल रहा था जिसे खाली करने को लेकर राहुल सिंह राजपूत और उसकी पत्नी स्वेता सिंह ने लगातार रंजीत कौर बोलते रहे लेकिन रंजीत कौर हमेश एक दो दिन कह कर गुमराह करती रही । और खाली नहीं किया।.... इस सिलसिले मे हम दोनों पक्ष के बीच एक विडीयो भी बना, जिसमें की रंजीत कौर महिला ने साफ शब्द में कहा की मैं खाली कर दूंगी , फिर भी खाली नही की, जबरन धमकी देते हुए, मेरे घर के दरबाजा में लगे ताला को कटर मशीन से काट कर जबरन घुस गई और अंदर से ताला बंद कर दिया। पूरी घटना की तस्वीर सीसीटीवी में कैद है। इस मामले में राहुल सिंह राजपूत और उसकी पत्नी स्वेता सिंह  सिदगोड़ा थाना में लिखित शिकायत की है। 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट