Date: 04/09/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

JSLPS और रेड क्रॉस के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन, 40 यूनिट रक्त संग्रह

6/27/2026 4:22:02 PM IST

156
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Chatra : झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS), चतरा के सौजन्य से आज रेडक्रॉस परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था। शिविर में JSLPS के कर्मियों, कैडर एवं स्वयं सहायता समूह (SHG) के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 106 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया, जिनमें से स्वास्थ्य जांच के उपरांत 40 यूनिट रक्त का सफलतापूर्वक संग्रह किया गया। इस अवसर पर JSLPS के जिला कार्यक्रम प्रबंधक गौरव कुमार जायसवाल एवं सिविल सर्जन सत्येंद्र प्रसाद सिन्हा ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त कई लोगों का जीवन बचाने में सहायक हो सकता है। उन्होंने समाज के सभी सक्षम नागरिकों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। JSLPS, चतरा ने इस सफल आयोजन में सहयोग देने वाले रेडक्रॉस की टीम, चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, सभी रक्तदाताओं, JSLPS कर्मियों, कैडर एवं स्वयं सहायता समूह के सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।
 
चतरा से कोयलांचल लाइव के लिए प्रशांत की रिपोर्ट 
 
 


सम्बंधित खबरें

# सदर अस्पताल में सैकड़ों पोस्टमार्टम और इंज्यूरी रिपोर्ट लंबित, कोर्ट ने उपाधीक्षक पर लगाया 5 हजार का जुर्माना
#  रेलवे अस्पताल में अजगर से मचा हड़कंप, मेल मेडिकल वार्ड में 2 घंटे तक रही दहशत
#
SNMMCH में बड़ी लापरवाही,HIV पॉजिटिव प्रसूता का बिना सेफ्टी किट हुआ सिजेरियन, चार अन्य प्रसूताओं का भी हुआ ऑपरेशन,पॉजिटिव आते ही मचा हड़कंप,अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश...........
 

# HIV को लेकर बड़ी चेतावनी : सड़क किनारे टैटू बनाने और नाक-कान छिदवाने से बढ़ सकता है संक्रमण का खतरा
#
सरकारी स्कूलों के मिड-डे मील में निकले कीड़े, बच्चों ने फेंकी थाली; FIR के आदेश से मचा हड़कंप