Date: 13/07/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे विधायक रागिनी और मेयर संजीव सिंह,की पूजा-अर्चना 

5/17/2026 7:00:41 PM IST

100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
देवघर: रागिनी सिंह एवं संजीव सिंह ने आज देवघर स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान विधायक रागिनी सिंह और मेयर संजीव सिंह ने एक साथ मंदिर में जलार्पण कर बाबा भोलेनाथ से झरिया, धनबाद समेत पूरे राज्य की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद दोनों बाबा बासुकीनाथ धाम भी पहुंचे, जहां उन्होंने श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ भगवान शिव का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। धार्मिक यात्रा के दौरान मंदिर परिसर “बोल बम” और “हर हर महादेव” के जयघोष से गूंजता रहा। विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ और बाबा बासुकीनाथ की कृपा से क्षेत्र में शांति, खुशहाली और विकास बना रहे, यही प्रार्थना की गई है। वहीं मेयर संजीव सिंह ने कहा कि देवाधिदेव महादेव के दर्शन से मन को अद्भुत शांति और ऊर्जा मिली है। इस अवसर पर दोनों ने प्रदेशवासियों के सुखद भविष्य और जनकल्याण की भी कामना की।
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क