Date: 07/08/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार 

4/29/2026 1:24:42 PM IST

97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur: जमशेदपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहाँ सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध युवक हथियार लेकर इलाके में घूम रहा है। इसके बाद सिदगोड़ा थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने विद्यापति डीविसी पावर ग्रिड के पास एक युवक को पकड़ लिया, जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 7.65 एमएम का एक देसी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने तुरंत हथियार को जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्त में आये अभियुक्त का नाम मुन्ना वर्मा उर्फ़ सन्नी वर्मा है जो बागुनहातु निवासी है,  पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह हथियार कहां से लाया और इसका इस्तेमाल किस मकसद से करने वाला था।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट