Date: 20/06/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
हेलमेट थीम पर बना धनबाद का नया ट्रैफिक पोस्ट, एसएसपी प्रभात कुमार ने किया उद्घाटन,एसएसपी बोले- हेलमेट पहनना ही सुरक्षा की पहली शर्त...
6/20/2026 12:54:55 PM IST
35
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :-
धनबाद में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हेलमेट के आकार में बनाए गए अत्याधुनिक ट्रैफिक पोस्ट का शनिवार को उद्घाटन किया गया। गोल बिल्डिंग के समीप बने इस खास ट्रैफिक पोस्ट का उद्घाटन एसएसपी प्रभात कुमार ने फीता काटकर किया। इस मौके पर सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब, ट्रैफिक डीएसपी रोहित कुमार साव समेत कई पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे। धनबाद पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक नई पहल की है। हेलमेट की थीम पर तैयार किया गया यह ट्रैफिक पोस्ट लोगों को हेलमेट पहनने और यातायात नियमों के पालन का संदेश देगा। उद्घाटन के दौरान एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि हेलमेट दुर्घटना के समय सिर की सुरक्षा करता है और कई बार लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से हमेशा हेलमेट पहनकर चलने की अपील की। एसएसपी ने बताया कि इस ट्रैफिक पोस्ट को विशेष पॉलिमर सामग्री और मजबूत ग्लास से तैयार किया गया है। इसकी खासियत यह है कि गर्मी में यह अपेक्षाकृत ठंडा और सर्दी में गर्म रहेगा, जिससे ट्रैफिक कर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस ट्रैफिक पोस्ट के निर्माण में रैपिडो कंपनी का सहयोग रहा है। कंपनी ने सामाजिक जिम्मेदारी के तहत ट्रैफिक पुलिस को यह सुविधा उपलब्ध कराई है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि यह पहल लोगों में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था को भी बेहतर बनाने में मददगार साबित होगी।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
रेप केस के फरार आरोपी के घर महिला थाना पुलिस का “ढंका-ढोल अभियान”, मोहल्ले में मची चर्चा
#
दुकानदार को गोली मारकर सोने की चेन-लॉकेट लूटा, सदर अस्पताल में इलाज जारी
#
कृषि बाजार कर्मी के घर पर बमबाजी, मुख्य दरवाजा हुआ क्षतिग्रस्त
#
भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई पर जानलेवा हमला, अपराधियों ने चाकू-भुजाली से किया वार
#
एमजीएम अस्पताल में टला बड़ा हादसा: चौथी मंजिल से कूदने जा रहे मरीज को अन्य मरीज ने बचाया
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
प्रधानमंत्री मोदी के नाम दर्ज हुआ नया कीर्तिमान,आरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की विशेष पूजा-अर्चना
#
तमिलनाडु विधानसभा चुनाल जीतने के बाद ओटीटी पर छाई Vijay की थ्रिलर, टॉप ट्रेंडिंग में आई 7 साल पुरानी फिल्म
#
समाजसेवी हरेलाल महतो ने पेश की मानवता की मिसाल,अस्पताल के खराब पड़े चापानल को कराया ठीक , पेयजल समस्या हुई दूर
#
बिहार सरकार ने की शुरुआत,102 एम्बुलेंस सेवा को नई गति दे रहा ज़ेन प्लस
#
कोयला और लोहा कारोबार को लेकर बढ़ा खूनी संघर्ष, कानून-व्यवस्था पर सवाल