Date: 04/09/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सदर अस्पताल में अब आधुनिक दंत चिकित्सा की होंगी शुरुआत,महंगे निजी इलाज से मिलेगी राहत
 

4/30/2026 4:56:14 PM IST

144
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : धनबाद सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। अब यहां आधुनिक तकनीक से दांतों का इलाज शुरू किया जा रहा है, जिससे आम लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। अस्पताल में इसके लिए अत्याधुनिक मशीनें भी पहुंच चुकी हैं और जल्द ही इनका नियमित संचालन शुरू कर दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार, अब मरीजों को दांतों से जुड़ी समस्याओं के लिए निजी अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। सदर अस्पताल में ही उन्हें बेहतर और आधुनिक उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि निजी अस्पतालों में दंत चिकित्सा काफी महंगी होती है, जिसके कारण गरीब और मध्यम वर्ग के लोग अक्सर इलाज नहीं करा पाते। उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल में यह सुविधा पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे हर वर्ग के मरीजों को लाभ मिलेगा। डॉ. विश्वकर्मा ने आगे कहा कि आधुनिक मशीनों के आने से दांतों की जांच और इलाज अब पहले से अधिक सटीक और प्रभावी तरीके से किया जा सकेगा। इससे मरीजों को बेहतर इलाज के साथ-साथ समय की भी बचत होगी। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इससे जिले के हजारों मरीजों को सस्ती और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी।
 
 
कोयलांचल लाइव के लिए धनबाद से दीपक की रिपोर्ट 
 


सम्बंधित खबरें

# सदर अस्पताल में सैकड़ों पोस्टमार्टम और इंज्यूरी रिपोर्ट लंबित, कोर्ट ने उपाधीक्षक पर लगाया 5 हजार का जुर्माना
#  रेलवे अस्पताल में अजगर से मचा हड़कंप, मेल मेडिकल वार्ड में 2 घंटे तक रही दहशत
#
SNMMCH में बड़ी लापरवाही,HIV पॉजिटिव प्रसूता का बिना सेफ्टी किट हुआ सिजेरियन, चार अन्य प्रसूताओं का भी हुआ ऑपरेशन,पॉजिटिव आते ही मचा हड़कंप,अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश...........
 

# HIV को लेकर बड़ी चेतावनी : सड़क किनारे टैटू बनाने और नाक-कान छिदवाने से बढ़ सकता है संक्रमण का खतरा
#
सरकारी स्कूलों के मिड-डे मील में निकले कीड़े, बच्चों ने फेंकी थाली; FIR के आदेश से मचा हड़कंप