Date: 01/05/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
केंदुआ में फिर भू-धंसान, धनबाद–बोकारो मार्ग पर संकट गहराया
5/1/2026 10:56:46 AM IST
43
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: लगातार दो दिनों से हो रही तेज बारिश के बीच केंदुआ में धनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग पर एक बार फिर भू-धंसान (गोफ) हो गया है। पहले से बने गोफ के बगल में नया गोफ बन गया है, जिसमें बारिश का पानी तेजी से समा रहा है। इसके चलते गोफ का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है और सड़क पूरी तरह खतरे की जद में आ गई है। प्रशासन ने एहतियातन मुख्य मार्ग को दोनों ओर से बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया है, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है और लोगों में दहशत का माहौल है। लगातार हो रही भू-धंसान की घटनाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। पिछले 15 दिनों से यह सड़क बंद है और यातायात को डायवर्ट किया गया है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों ने भी जिला प्रशासन और बीसीसीएल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। भाजपा विधायक राज सिन्हा, भाकपा माले के अरुप चटर्जी और आजसू नेता मंटू महतो समेत कई संगठनों ने सड़क की मरम्मत और सुरक्षा की मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है। जानकारी के अनुसार, 15 अप्रैल को भी इसी स्थान पर सड़क धंस गई थी। इससे पहले 31 नवंबर की रात भूमिगत खदान में विस्फोट के बाद जहरीली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का रिसाव शुरू हुआ था, जिसमें तीन लोगों की मौत हो चुकी है। बीसीसीएल द्वारा स्थिति नियंत्रित करने के प्रयास पूरी तरह सफल नहीं हो सके हैं। बीसीसीएल प्रबंधन का कहना है कि लगातार बारिश के कारण भू-धंसान का खतरा और बढ़ सकता है। प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी गई है, क्योंकि किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
कोयलांचल लाइव के लिए धनबाद से दीपक की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
धनबाद में जाम से राहत की तैयारी, स्टील गेट पर बदलेगा ट्रैफिक प्लान
#
बुद्ध पूर्णिमा पर जगमगाया बोधगया, प्रभात फेरी, 40 से अधिक देशों के जुटे श्रद्धालु
#
न रुकने की झंझट और न लाइन में लगने की टेंशन... देश का पहला बैरियरलेस टोल प्लाजा गुजरात में शुरू
#
'EC का फैसला पूरी तरह वैध', काउंटिंग में सिर्फ केंद्रीय कर्मचारियों की नियुक्ति पर TMC की याचिका खारिज
#
12वीं विज्ञान संकाय में100 प्रतिशत अंकों के साथ .शांभवी तिवारी ने बनीं नेशनल टॉपर ,परिवार और लोगो में खुशी का माहौल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
न्यूबुर्ग पल्स लैबोरेट्री का मेयर संजीव सिंह व विधायक रागिनी सिंह ने किया उद्घाटन
#
मुनीडीह में गैस कटर सिलेंडर फटने से दो की मौत, दो घायल, इलाज जारी
#
राहुल गांधी का पुतला दहन, युवा मोर्चा ने किया विरोध प्रदर्शन
#
बेल बिगहा के जंगल से भटके हिरण ग्रामिणी ने पकड़ा , हिरण को देखने लोगो की लगी भीड़
#
रमजान का महीना लोगों को संयम, सेवा और भाईचारे का देता है संदेश -डॉ प्रेम कुमार