Date: 08/09/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बुद्ध पूर्णिमा पर जगमगाया बोधगया, प्रभात फेरी, 40 से अधिक देशों के जुटे श्रद्धालु
5/1/2026 2:00:17 PM IST
97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya: विश्व शांति की राजधानी बोधगया शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा पर आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर दिखा। महाबोधि महाविहार की पावन धरती पर भगवान बुद्ध की 2570वीं जयंती सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि यह हिंदुस्तान की सांस्कृतिक शक्ति, बिहार की वैश्विक पहचान और शांति संदेश का विराट प्रदर्शन बन गई। सुबह प्रभात फेरी, भव्य झांकियां, मंत्रोच्चार और विभिन्न देशों के बौद्ध मठों से निकले श्रद्धालुओं ने पूरे बोधगया को बुद्धमय कर दिया। थाईलैंड, जापान, श्रीलंका, म्यांमार समेत कई देशों के भिक्षु और बौद्ध अनुयायी पारंपरिक वेशभूषा में सड़कों पर उतरे। हाथों में ध्वज, बुद्ध वंदना और शांति संदेश के साथ निकली शोभायात्राओं ने बोधगया की फिजा बदल दी। महाबोधि मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण के इस त्रिस्मृति दिवस पर हर कोई खुद को इतिहास के सबसे बड़े आध्यात्मिक केंद्र से जुड़ा महसूस करता दिखा। बोधगया टेंपल मैनेजमेंट कमेटी (BTMC) ने इस बार आयोजन को सिर्फ धार्मिक नहीं, बल्कि जनसेवा से भी जोड़ा। गया जंक्शन से बोधगया तक तीन दिनों की मुफ्त बस सेवा शुरू की गई है। मंदिर परिसर के बाहर नि:शुल्क मेडिकल कैंप, शीतल पेयजल, चना-गुड़ और जूस की व्यवस्था की गई। भीषण गर्मी को देखते हुए बड़े जर्मन हैंगर, पंखे, कूलर और कालचक्र मैदान में ठहरने की विशेष व्यवस्था की गई है। महाराष्ट्र समेत कई राज्यों से श्रद्धालुओं का जत्था पहुंच चुका है। 1 मई को होने वाले संघदान कार्यक्रम और मुख्य समारोह को लेकर प्रशासनिक चौकसी और बढ़ गई है। करीब 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। वहीं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार और भारत में थाईलैंड की काउंसल जनरल सिरिपोर्न थान्यातेप के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बोधगया आज सिर्फ बिहार का नहीं, बल्कि पूरी दुनिया का आध्यात्मिक संगम बना हुआ है। खास बात यह कि जहां दुनिया संघर्ष में उलझी है, वहां बुद्ध की धरती शांति, करुणा और सहअस्तित्व का नया अध्याय लिख रही है। बुद्ध पूर्णिमा के बहाने बोधगया से यह संदेश गूंज रहा है कि बिहार की यह पावन भूमि विश्व को राह दिखाने की ताकत रखती है। वहीं भिक्षु आर्यपाल ने कहा कि बुद्ध जयंती काफी महत्पूर्ण है। यह दिन विशेष इसलिए भी भगवान बुद्ध का जन्म, ज्ञान और परिनिर्वाण तीनों इसी दिन हुए। यह एक अद्भुत संयोग है। उन्होने कहा कि थाईलैंड से आए बौद्ध भिक्षुओं में खास उत्साह है। बोधगया भगवान बुद्ध की भक्ति में आज लीन है। हम सभी बौद्ध धर्मावलंबियों के लिए यह दिन खास है।
कोयलांचल लाइव के लिए गया से मनोज की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
51वां भादों अमावस्या महोत्सव, दादी मंदिर में भव्य आयोजन की तैयारी पूरी
#
डीवीसी विस्थापितों का हक अटका, CSR योजना को लेकर उठे सवाल
#
फतेहपुर में बाल संरक्षण जागरूकता रथ का हुआ स्वागत,बाल विवाह रोकने को लेकर किया जागरूक
#
सफलता की मिली नई उड़ान, जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की 54 छात्राएं गोल्ड मेडल से सम्मानित
#
किडनी केयर हॉस्पिटल में हंगामा, करंट से झुलसे कर्मी के इलाज के लिए मुआवजे की मांग,परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाया आरोप,कहा ...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
इस्कॉन मंदिर से निकला भव्य श्रीजगन्नाथ की रथयात्रा, बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने किया शुभारंभ
#
धनबाद में अल्पसंख्यक आयोग की जनसुनवाई, तेजाब कांड समेत कई मामलों में जांच के निर्देश
#
तेजाप कांड पर गरमाई सियासत, राज्य मंत्री ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
#
सेफ्टी टैंक में जहरीली गैस से दो मजदूरों की मौत, BCCL प्रबंधन की लापरवाही पर लगाया आरोप
#
टाटा स्टील ने 25 साल पुरानी जॉइंट वेंचर साझेदारी की खत्म