Date: 30/06/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

दस्तावेज लिपिक संघ के अध्यक्ष,सचिव,कोषाध्यक्ष ने लिया शपथ

5/2/2026 3:51:41 PM IST

140
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
औरंगाबाद: जिला मुख्यालय के कर्पूरी विचार मंच सभागार में दस्तावेज लिपिक संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष  रामकरण सिंह , कोषाध्यक्ष पद  सुनील कुमार ओझा ,सचिव जितेंद्र कुमार यादव ने गोपनीयता का शपथ ग्रहण लिया। इस दौरान अध्यक्ष ने कहा कि यह संगठन आम जनता के हित के लिए काम करता हैं। संघ का उद्देश्य हैं कि सरकार द्वारा जो जमीन का रजिस्ट्री करने के मूल्य निर्धारित हैं उसी के अनुसार जमीन का रजिस्ट्री हो,यदि शुल्क से ज्यादा जो भी लोग अधिक पैसा लेंगे उसका हम सभी लोग विरोध करेंगे। यहा तक की संगठन के जो भी साथी हैं और उनके साथ किसी प्रकार की दुर्घटना होती तो पहले उन्हें सहायता के रूप में एक लाख रुपए दिए जाते थे अब हम इसे बढ़ाकर दो लाख देने का फैसला लिया गया है ताकि उनके परिवार का भरण पोषण हो सकें। 
 
कोयलांचल लाइव के लिए औरंगाबाद से रुपेश की रिपोर्ट