Date: 02/05/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
भगौड़े प्रिंस खान के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा हुआ तेज,शैफी उर्फ मेजर फिर 3 दिन के रिमांड पर
5/2/2026 4:22:49 PM IST
21
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : धनबाद में कुख्यात भगौड़े प्रिंस खान के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। उसके मुख्य गुर्गे शैफी उर्फ मेजर को एक बार फिर तीन दिनों के रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में कई अहम खुलासे हो रहे हैं, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। धनबाद पुलिस को शैफी उर्फ मेजर की गिरफ्तारी के बाद पहले तीन दिनों का रिमांड मिला था। शनिवार को कोर्ट से फिर तीन दिनों का रिमांड हासिल किया गया है। धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 10 सदस्यीय विशेष टीम लगातार शैफी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान प्रिंस खान के नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं, जिसके आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब तक इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जिनमें जमीन कारोबारी भी शामिल हैं। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के पास से कई हथियार भी बरामद किए हैं। वहीं जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ सफेदपोश और मीडिया से जुड़े लोगों की भी प्रिंस खान से सांठगांठ थी। ये लोग उसके संगठन को आर्थिक मदद देने के साथ-साथ धमकी भरे वीडियो के प्रचार-प्रसार में भी शामिल थे। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
20 फिट के ऊंचाई से गिरने से दो मजदूर की हुई दर्दनाक मौत,मौके पर पहुंची पुलिस
#
विवाहिता की हुई संदिग्ध मौ’त, ससुरालवालों पर लगा हत्या का आरोप, जाँच में जुटी पुलिस
#
बंद खदान में डूबी किशोरी का पांचवें दिन मिला शव
#
गहरे पानी में डूबने से किशोरी की हुई मौत, 4 को निकला गया सुरक्षित
#
नवजात की मौत के बाद परिजनों का फुंटा गुस्सा, जमकर हुआ हंगामा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
महिला से छेड़खानी और पिटाई का गवाह बना तीसरी आंख ,पुलिस आई हरकत में ,फिर ....
#
Asian Boxing Championship में उतरेंगे भारत के 4 मुक्केबाज, जीत होगी दर्ज
#
8 महीने के मासूम को छीन कर भागे बाइक सवार, ग्रामीणों ने दौड़ाया, झाड़ियों में फेकि बच्ची, फिर...
#
धनबाद स्टेशन से लावारिस बैग में 77 बीयर कैन व अंग्रेजी शराब बरामद
#
होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा सख्ती और पारदर्शिता के साथ शुरू