Date: 23/06/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
20 फिट के ऊंचाई से गिरने से दो मजदूर की हुई दर्दनाक मौत,मौके पर पहुंची पुलिस
5/2/2026 4:22:49 PM IST
95
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
:सरायकेला के आदित्यपुर क्षेत्र में एक निर्माणाधीन प्लांट में काम के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में 20 फिट की ऊंचाई पर काम कर रहे दो मजदूर अचानक नीचे गिर जाने से उनकी मौत हो गई। उसके बाद कार्यस्थल पर अफरा-तफरी मच गई और काम कर रहे अन्य मजदूरों डर गये। घटना के बारे में बताया जाता है कि दोनों मजदूर करीब 20 फीट ऊंचाई पर निर्माण कार्य में लगे थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे जा गिरे। गिरने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी मजदूरों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।मृतकों की पहचान गम्हरिया के नीलडूंगरी निवासी रामू मुर्मू उम्र (30) और लखींद्र हांसदा उम्र (28) के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना की सूचना मिलने पर आरआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, परिजनों ने निर्माण कार्य करा रही कंपनी से उचित मुआवजा और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आदित्यपुर समेत शहर के कई इलाकों में निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा नियमों की अनदेखी आम बात हो गई है।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मदन मोहन झा ने फर्जी मुठभेड़ में मारे गए भरत तिवारी के परिजनों से की मुलाकात
#
सट्टेबाजी के वर्चस्व को लेकर भिड़े दो गुट, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, जमशेदपुर का तिवारी जी चर्चे में
#
पदभार ग्रहण कर जिलाधिकारी पहुंचे सदर अस्पताल ,साफ सफाई पर जताई नाराजगी, कई चिकित्सक एवं स्वास्थकर्मी मिले गायब
#
सड़क हादसे के बाद बवाल, मुआवजे की मांग पर जाम, पुलिस पर पथराव में तीन घायल
#
विवाद के बाद पति पर पिटाई कर जहर देने का आरोप, चार बच्चे हुए बेसहारा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
दिशा बैठक में विकास योजनाओं की हुई समीक्षा, पेयजल व सड़क रख रखाव पर सख्त दिखे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ
#
हथियार के साथ दो तस्कर गिरफ्तार ,पुलिस ने ऐसे किया खुलासा ...
#
बाघमारा के बंद आवास से चोरो ने की लाखों कि चोरी
#
ठेला चालक की मौत के बाद लोगो का फूटा गुस्सा ,सड़क जाम व आगजनी कर काटा बवाल
#
20 फिट के ऊंचाई से गिरने से दो मजदूर की हुई दर्दनाक मौत,मौके पर पहुंची पुलिस