Date: 16/09/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
नवजात की मौत के बाद परिजनों का फुंटा गुस्सा, जमकर हुआ हंगामा
5/2/2026 3:51:41 PM IST
98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger: मुंगेर सदर अस्पताल के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट यानी एसएनसीयू वार्ड में एक नवजात की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और नर्सिंग स्टाफ पर इलाज में लापरवाही, और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए।बताया जा रहा है कि खड़गपुर निवासी मनीषा कुमारी ने गुरुवार को खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया था। जन्म के समय नवजात की हालत ठीक नहीं थी, जिसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल रेफर किया गया । परिजनों का आरोप है कि 30 अप्रैल को एसएनसीयू में भर्ती के बाद शुरुआत में बच्चे को सामान्य बताया गया, लेकिन धीरे-धीरे उसकी हालत बिगड़ती गई। मृतक के परिजन ने कहा बच्चे की सही देखभाल नहीं की गई। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि डॉक्टरों ने नवजात को ‘चमकी’ बीमारी बताकर मामले को टालने की कोशिश की और समय पर न तो बेहतर इलाज किया गया और न ही दूसरे अस्पताल रेफर किया गया। आज शनिवार सुबह जब परिजन बच्चे को देखने पहुंचे तो पहले हालत ठीक बताई गई, लेकिन कुछ ही देर बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने वार्ड में हंगामा शुरू कर दिया। वहीं हंगामा की सूचना पे कोतवाली थाना पुलिस पहुंच हंगामा को शांत करवाया और परिजनों के आवेदन देने को कहा । परिजनों का आरोप है कि रात में सही निगरानी नहीं की गई और हीटर के अधिक उपयोग से बच्चे की हालत बिगड़ गई। और जब बच्चे की स्थिति बिगड़ी तो परिजनों को इन्फोर्मेशन क्यों नहीं दी गई । फिलहाल इस पूरे मामले में परिजन दोषी नर्सिंग स्टाफ पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। परिजनों ने बताया कि वहां बैठी नर्सिंग स्टाफ के द्वारा उन लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया और मुक्का दिखाते हुए धमकी भी दी । वहीं, अस्पताल प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। जबकि परिजनों के द्वारा आवेदन दे दिया गया है । बड़ा सवाल यही है कि आखिर नवजात की मौत के लिए जिम्मेदार कौन है और क्या परिजनों के आरोपों की निष्पक्ष जांच होगी ।
कोयलांचल लाइव के लिए जामताड़ा से निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
इंस्टाग्राम की दोस्ती बनी मुसीबत! युवती को निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी, धनसार पुलिस ने
आरोपी को
मोतिहारी से दबोचा...
#
अधिवक्ता के घर घुसे चोर,17 लाख के जेवरात व नकदी पर किया हाथ साफ, पुलिस जाँच में जुटी ......
#
दोस्तों के साथ झील घूमने निकला आशिफ
रहसमय तरीके से लापता,
पुलिस तलाश में जुटी
......
#
गांव में दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, थाने में सुनवाई नहीं होने की शिकायत, लगाया न्याय की गुहार......
#
धनसार थाना के बगल फर्नीचर दुकान में चोरी, छत तोड़कर घुसे चोर, नकदी समेत लाखों का सामान ले गए....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गंगा-सोन के बढ़ते जलस्तर से भोजपुर में अलर्ट, डीएम ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील
#
गर्मी में आरा जंक्शन पर पॉलिटेक्निक अभ्यर्थियों ने दी दोहरी परीक्षा,ट्रेनों में रही खचमखच भीड़
#
नवजात की मौत के बाद परिजनों का फुंटा गुस्सा, जमकर हुआ हंगामा
#
अंधविश्वास की भयावह वारदात: डायन बताकर महिला पर तलवार से हमला, आरोपी गिरफ्तार
#
कानून व्यवस्था और बेरोजगारी के खिलाफ सड़क पर उतरा राष्ट्रीय जनता दल