Date: 04/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सदर अस्पताल में यूआईडी कार्ड बनवाने आए दिव्यांग का नहीं बना कार्ड ,शिविर में नहीं पहुंची महिला डॉक्टर , हुआ हंगामा ,फिर ....
5/2/2026 4:22:49 PM IST
185
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aurangabad :
औरंगाबाद सदर अस्पताल में दिव्यांगों को यूआईडी कार्ड बनवाने के लिए जिलाधिकारी के द्वारा एक विशेष कैंप लगाने का आदेश सिविल सर्जन को प्रेषित किया गया था और इसकी सूचना दिव्यांगों को भी दी गई थी। सूचना पर आज जिले के दूर दराज क्षेत्रों से काफी संख्या में दिव्यांग आए मगर आज के जांच शिविर में जिस महिला चिकित्सक की डयूटी लगाई गई थी। वह उपस्थित नहीं हुई। महिला चिकित्सक के नहीं आने से न तो दिव्यांगों की जांच हुई और न ही उनका यूआईडी कार्ड ही बन सका। ऐसी स्थिति में चिकित्सक के न आने से दिव्यांग जन और उनके साथ आए परिजन बेहद आक्रोशित हो गए और हंगामा करने लगे। दिव्यांगों के परिजनों ने बताया कि वे लोग सुबह से ही यूआईडी कार्ड बनवाने के लिए दूर दूर से इस गर्मी में आए है। लेकिन सदर अस्पताल में कार्ड बनाने के लिए कोई चिकित्सक नहीं पहुंचे। जो डीएम के आदेश की अवहेलना है। उनके द्वारा इसकी सूचना जिला पदाधिकारी को भी दी गई। जिनके निर्देश पर प्रभारी सिविल सर्जन डॉ रवि रंजन सदर अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी प्राप्त की। इधर प्रभारी सीएस ने सिविल सर्जन कार्यालय से जानकारी प्राप्त की तो जानकारी मिली कि यहां से संबंधित महिला चिकित्सक को सूचना भेजी गई थी। बावजूद वह नहीं आई। प्रभारी सीएस ने उक्त माहिला चिकित्सक को कैंप में न आने का कारण पूछा तो उन्होंने ऐसी किसी भी प्रकार की सूचना मिलने से अनभिज्ञता जताई। प्रभारी सीएस ने पूरे मामले की जांच की बातें कही। उन्होंने बताया कि आज हड्डी रोग के विशेषज्ञ के नहीं होने के कारण वे नहीं आ सके है। जिनका यूआईडी कार्ड नहीं बना है उनके लिए 15 मई को आयोजित कैंप में बनाया जाएगा। बाकी जो दिव्यांग यहां मौजूद हैं उनकी जांच कराई जा रही है। हालांकि इस मामले में सवाल उठता है कि आखिर जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी सीएस कार्यालय का सिस्टम किस तरह से काम करता है कि चिकित्सकों को इसकी सूचना नहीं मिली और उसके अलावे जिन्हें आना था वे क्यों नहीं पहुंच पाए। सिस्टम की उदासीनता से इस भीषण गर्मी में आए दिव्यांगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी और उन्हें बिना यूआईडी कार्ड के बैगर लौटना पड़।
औरंगाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए रुपेश की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सदर अस्पताल में सैकड़ों पोस्टमार्टम और इंज्यूरी रिपोर्ट लंबित, कोर्ट ने उपाधीक्षक पर लगाया 5 हजार का जुर्माना
#
रेलवे अस्पताल में अजगर से मचा हड़कंप, मेल मेडिकल वार्ड में 2 घंटे तक रही दहशत
#
SNMMCH में बड़ी लापरवाही,HIV पॉजिटिव प्रसूता का बिना सेफ्टी किट हुआ सिजेरियन, चार अन्य प्रसूताओं का भी हुआ ऑपरेशन,पॉजिटिव आते ही मचा हड़कंप,अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश...........
#
HIV को लेकर बड़ी चेतावनी : सड़क किनारे टैटू बनाने और नाक-कान छिदवाने से बढ़ सकता है संक्रमण का खतरा
#
सरकारी स्कूलों के मिड-डे मील में निकले कीड़े, बच्चों ने फेंकी थाली; FIR के आदेश से मचा हड़कंप
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
हीट वेब को लेकर एलर्ट जोन जारी,अस्पताल में की गई है 35 बेड की व्यवस्था
#
ऑपरेशन मुस्कान: पुलिस ने खोज निकाले 20 लाख के चोरी व गुम हुए 68 स्मार्टफोन, चेहरों पर लौटी मुस्कान
#
एग्रिको ट्रिपल मर्डर केस में अनसुलझी पहेली को पुलिस सुलझाने में लगी ,पैसों का एंगल बना बड़ा रहस्य !
#
शिव गुरु परिचर्चा की हुई गोष्ठी, दर्जनों महिलाओं ने ली शिव गुरु दीक्षा
#
साइबर अपराध के खिलाफ धनबाद पुलिस का अभियान, छात्राओं को बताए ठगी से बचने के तरीके