Date: 20/08/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मदन मोहन झा ने फर्जी मुठभेड़ में मारे गए भरत तिवारी के परिजनों से की मुलाकात

6/23/2026 12:12:18 PM IST

100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara : बिहार प्रदेश कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह विधान परिषद सदस्य मदन मोहन झा मंगलवार को भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड अंतर्गत बिलौटी गांव पहुंचे। यहां उन्होंने कथित फर्जी पुलिस मुठभेड़ कांड में मारे गए भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली। इस दौरान भोजपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीधर तिवारी समेत पार्टी के कई नेता व समर्थक भी मौजूद रहे। परिजनों से बातचीत के बाद मदन मोहन झा ने कहा कि भरत तिवारी की मौत एक सुनियोजित पुलिसिया हत्या है और इस मामले में दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों को सजा दिलाने की मांग की।
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट