Date: 23/06/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पदभार ग्रहण कर जिलाधिकारी पहुंचे सदर अस्पताल ,साफ सफाई पर जताई नाराजगी, कई चिकित्सक एवं स्वास्थकर्मी मिले गायब
6/23/2026 12:12:18 PM IST
9
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad
: जहानाबाद जिले की नई जिलाधिकारी छिरिड़ वाई भूटिया ने पदभार संभालने के अगले ही दिन सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की इमरजेंसी सेवा में बड़ी लापरवाही सामने आई, जब ड्यूटी पर तैनात दो डॉक्टरों में से एक अनुपस्थित मिला। निरीक्षण के दौरान एक डॉक्टर के ड्यूटी से नदारद मिलने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने सिविल सर्जन डॉ. हरिश्चंद्र चौधरी और अस्पताल अधीक्षक डॉ. मीना कुमारी को अनुपस्थित डॉक्टर से स्पष्टीकरण मांगने और नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। डीएम ने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य विभाग समेत किसी भी सरकारी विभाग में ड्यूटी से गायब रहने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित भव्या पोर्टल के माध्यम से डॉक्टरों की उपस्थिति और कार्यप्रणाली पर निगरानी रखी जाएगी। इस पोर्टल पर डॉक्टरों की ड्यूटी अवधि, मरीजों की संख्या और रजिस्ट्रेशन से जुड़ी सभी जानकारियां दर्ज होती हैं। डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने जहानाबाद सदर अस्पताल को नौ विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध कराए हैं। मरीजों को इन सेवाओं का पूरा लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल में आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित है और जिन दवाओं का रेट कॉन्ट्रैक्ट नहीं हुआ है, उन्हें भी स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराया गया है। निरीक्षण के दौरान डीएम ने अस्पताल में जगह की कमी का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पुराने भवन को हटाकर नए और बड़े अस्पताल भवन का निर्माण किया जा रहा है, जिसे जल्द से जल्द पूरा किया जाना चाहिए। नया भवन बनने के बाद जगह की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। सदर अस्पताल की सफाई व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी ने असंतोष जताया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को साफ-सफाई में सुधार लाने और मरीजों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। एक सवाल के जवाब में डीएम ने बताया कि कुछ चिकित्सक उच्च शिक्षा के लिए अवकाश पर हैं, जिससे अस्थायी रूप से डॉक्टरों की कमी महसूस हो रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में नए डॉक्टरों की बहाली प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही जहानाबाद जिले को भी अतिरिक्त चिकित्सक उपलब्ध कराए जाएंगे। डीएम के निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. हरिश्चंद्र चौधरी, प्रभारी अधीक्षक डॉ. मीना कुमारी, डीआईओ डॉ. प्रमोद कुमार, कम्युनिकेबल डिजीज प्रभारी डॉ. विनोद कुमार सिंह, एसएनसीयू प्रभारी डॉ. चंद्रशेखर आजाद समेत कई स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित थे।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मदन मोहन झा ने फर्जी मुठभेड़ में मारे गए भरत तिवारी के परिजनों से की मुलाकात
#
सट्टेबाजी के वर्चस्व को लेकर भिड़े दो गुट, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, जमशेदपुर का तिवारी जी चर्चे में
#
सड़क हादसे के बाद बवाल, मुआवजे की मांग पर जाम, पुलिस पर पथराव में तीन घायल
#
विवाद के बाद पति पर पिटाई कर जहर देने का आरोप, चार बच्चे हुए बेसहारा
#
पुलिस की बड़ी कार्रवाई: घर से देसी कट्टा, कारतूस और हथियार बरामद
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
दिशा बैठक में विकास योजनाओं की हुई समीक्षा, पेयजल व सड़क रख रखाव पर सख्त दिखे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ
#
हथियार के साथ दो तस्कर गिरफ्तार ,पुलिस ने ऐसे किया खुलासा ...
#
बाघमारा के बंद आवास से चोरो ने की लाखों कि चोरी
#
ठेला चालक की मौत के बाद लोगो का फूटा गुस्सा ,सड़क जाम व आगजनी कर काटा बवाल
#
20 फिट के ऊंचाई से गिरने से दो मजदूर की हुई दर्दनाक मौत,मौके पर पहुंची पुलिस