Date: 30/06/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बरवाअड्डा पुलिस पर लग रहा गंभीर आरोप,केस माइनेज के नाम पर रिश्वत नहीं देने पर दरोगा ने लिया हिरासत में !.
5/3/2026 11:43:28 AM IST
100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
धनबाद के बरवाअड्डा थाना की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। यहां पदस्थापित दारोगा नवल किशोर सिंह पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि दूसरे पक्ष से मोटी रकम लेकर पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही है और घरेलू विवाद के आरोपी को जबरन हिरासत में लेने की कोशिश की गई। मामला बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के गोरगा इलाके का है, जहां करीब दो महीने पहले जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के बीच मारपीट हुई थी। इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे और दोनों पक्षों की ओर से थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। घटना की पीड़ित बिनोद साव ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा- "दारोगा जी दूसरे पक्ष से पैसे लेकर हमारे परिवार को परेशान कर रहे हैं। दुकान से पकड़ने की कोशिश की गई और पैसे की मांग की गई।"
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मामले के अनुसंधानकर्ता दारोगा नवल किशोर सिंह ने दूसरे पक्ष से सांठगांठ कर बिनोद साव को लगातार परेशान करना शुरू कर दिया। आरोप है कि शुक्रवार की सुबह दारोगा मटन दुकान पर पहुंचे और 'मामला मैनेज' करने के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग की। जब बिनोद साव ने पैसे देने से इनकार किया और मामला न्यायालय में होने की बात कही, तो दारोगा ने कथित तौर पर पेट्रोलिंग वाहन बुलाकर उसे जबरन हिरासत में लेने की कोशिश की। विरोध करने पर बिनोद साव, उनके परिजनों और यहां तक कि नाबालिग बेटे पर भी सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज कर दिया गया। इतना ही नहीं, पीड़ित पक्ष ने महिला के साथ दुर्व्यवहार का भी आरोप लगाया है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है और संबंधित दारोगा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब सवाल उठता है कि जब मामला पहले से न्यायालय में लंबित है, तो पुलिस की इस तरह की कार्रवाई कितनी उचित है? क्या वाकई कानून के रखवाले ही कानून का दुरुपयोग कर रहे हैं? यह जांच का विषय है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
भीषण सड़क हादसा: बाइक-पिकअप की टक्कर में दो युवकों की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
#
इलाज की उम्मीद में निकले पिता-पुत्र, सड़क हादसे में दोनों की मौत
#
कानून व्यवस्था फेल, अपराधियों के साथ पुलिस भी दोषी : भानु प्रताप शाही
#
गेहूं काटने के विवाद में हुई हत्या, 6 साल बाद आया फैसला, सभी दोषियों को उम्रकैद
#
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बढ़ी जांच, ट्रस्ट पदाधिकारियों से घंटों हुई पूछताछ
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मुंगेर में एटीएम फ्रॉड हुआ सक्रीय ,दो लोगों को झांसे में लेकर खातों से उड़ाए 2 लाख ,पीड़ित पहुंचा साइबर थाना
#
बरवाअड्डा पुलिस पर लग रहा गंभीर आरोप,केस माइनेज के नाम पर रिश्वत नहीं देने पर दरोगा ने लिया हिरासत में !.
#
RCB की दूसरी जीत के बाद विराट कोहली हुए भावुक, इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट
#
18 मई से फ्रेंच ओपन का होगा आगाज, कार्लोस अलकराज का खेलना संदिग्ध
#
सम्राट मंत्रिमंडल का क्या रहेगा फॉर्मूला? कैबिनेट विस्तार से पहले चिराग पासवान ने कहा ...