Date: 23/07/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मैट्रिक-इंटर कम्पार्टमेंटल परीक्षा में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, 46 शिक्षकों का वेतन स्थगित
5/4/2026 2:11:58 PM IST
101
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जहानाबाद मे मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंटल परीक्षा के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के खिलाफ शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने 46 शिक्षकों का वेतन अस्थायी रूप से स्थगित करते हुए तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, संबंधित शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति परीक्षा कार्य के लिए विभिन्न केंद्रों पर की गई थी। केंद्राधीक्षकों की रिपोर्ट में यह सामने आया कि कई शिक्षक बिना किसी पूर्व सूचना के अपने निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर अनुपस्थित रहे। इतना ही नहीं, उन्होंने इस संबंध में किसी प्रकार की अनुमति भी नहीं ली। जिला शिक्षा कार्यालय ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए कड़ी कार्रवाई की है। जारी आदेश में कहा गया है कि यह कृत्य उच्च अधिकारियों के आदेश की अवहेलना, स्वेच्छाचारिता, लापरवाही एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति की श्रेणी में आता है। इंटर कम्पार्टमेंटल परीक्षा में लगाए गए 27 शिक्षकों का वेतन 30 अप्रैल से 11 मई तक तथा मैट्रिक कम्पार्टमेंटल परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले 19 शिक्षकों का वेतन 30 अप्रैल से 6 मई तक स्थगित कर दिया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी संबंधित शिक्षकों को तीन दिनों के भीतर संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत करना होगा। जवाब असंतोषजनक पाए जाने पर उनके विरुद्ध सेवा पुस्तिका में प्रविष्टि करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बिहार विद्यालय परीक्षा संचालन अधिनियम 1981 के तहत भी विधिसम्मत कार्रवाई शुरू की जा सकती है। इस कार्रवाई के दायरे में सहायक शिक्षक से लेकर प्रधानाध्यापक तक शामिल हैं, जो विभिन्न प्राथमिक, मध्य एवं उच्च विद्यालयों में कार्यरत हैं। शिक्षा विभाग की इस सख्ती को परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता एवं अनुशासन बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में ‘नो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जाएगी। फिलहाल, अब सभी की निगाहें शिक्षकों द्वारा दिए जाने वाले स्पष्टीकरण पर टिकी हैं।
कोयलांचल लाइव के लिए जहानाबाद से पंकज की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
अचानक सैकड़ो छात्र झंडा बैनर के साथ सड़क पर उतरकर किया प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ लगाए नारे
#
दिल्ली में छात्र आंदोलन पर कार्रवाई के विरोध में जामताड़ा में JMM का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का फूंका पुतला
#
जेएसएलपीएस से जुड़कर महिलायें बानी आत्मनिर्भरता की नई मिसाल
#
NEET पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस OBC मोर्चा का आक्रोश मार्च, PM मोदी का पुतला फूंका
#
सेफ्टी टैंक में जहरीली गैस से दो मजदूरों की मौत, BCCL प्रबंधन की लापरवाही पर लगाया आरोप
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सोशल मीडिया से ‘धुरंधर’ को मिला बड़ा फायदा : राकेश बेदी
#
तुरामडीह विस्थापित समिति और भाजपा नेताओं ने संजूक्त प्रेस कांफ्रेस कर माझी बाबा दुर्गा चरण मुर्मू के खिलाफ खोला मोर्चा
#
'गदर 3' पर बड़ा अपडेट, फिर गूंजेगा तारा सिंह का दमदार अंदाज़, 2027 में शुरू हो सकती है शूटिंग
#
चार-पांच साल से किराया नहीं चुकाने वाले दुकानदारों पर नगर निगम का शिकंजा, हटिया मार्केट की 4 दुकानें सील
#
मोबाइल विवाद को लेकर 13 वर्षीय ने उठाया बड़ा कदम ,युवक की स्थिति गंभीर