Date: 21/07/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
चार-पांच साल से किराया नहीं चुकाने वाले दुकानदारों पर नगर निगम का शिकंजा, हटिया मार्केट की 4 दुकानें सील
7/21/2026 3:27:41 PM IST
73
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
धनबाद नगर निगम ने वर्षों से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को निगम की टीम ने हटिया मार्केट की चार दुकानों को सील कर दिया। इन दुकानों पर पिछले चार से पांच वर्षों से किराया बकाया था। कार्रवाई के दौरान बाजार में काफी देर तक हलचल का माहौल बना रहा। निगम ने साफ कर दिया है कि बकाया किराया नहीं चुकाने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। नगर निगम की प्रशासनिक टीम अधिकारियों की मौजूदगी में हटिया मार्केट पहुंची और बकाया किराया नहीं चुकाने वाली चार दुकानों को सील कर दिया। बताया गया कि इन दुकानदारों पर पिछले चार से पांच वर्षों का किराया बकाया था। कार्रवाई के दौरान बाजार में लोगों की भीड़ जुट गई और काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। नगर निगम के अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि संबंधित दुकानदारों को दो से तीन बार नोटिस जारी कर बकाया किराया जमा करने का पर्याप्त अवसर दिया गया था। बावजूद इसके जब किराया जमा नहीं किया गया, तो निगम ने नियमानुसार दुकानों को सील करने की कार्रवाई की। नगर निगम ने हटिया मार्केट के अन्य दुकानदारों को भी चेतावनी दी है कि जिनका किराया बकाया है, वे जल्द भुगतान कर दें। अन्यथा उनके खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी। निगम का कहना है कि राजस्व वसूली अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जमीन विवाद मे एक बार फिर लिया खूनी रूप, इलाके में दहशत का माहौल
#
प्रधान डाकघर और पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन
#
फ्लैट परिसर में सुरक्षा गार्डों से मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज
#
लगातार बारिश से उफान पर अजय नदी, प्रशासन ने जारी की चेतावनी
#
डकैती के दौरान बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई, पुलिस जांच में जुटी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार का फूंका पुतला,कहा...
#
तपेश्वर सिंह हिंदू महिला कॉलेज के पास बस ने मारी टक्कर, ASI राजीव रंजन सिंह घायल
#
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत, हादसे के बाद चालक फरार
#
रणवीर सिंह ने खरीदी 6.36 करोड़ की सुपरकार, मुंबई की सड़कों पर दिखा रॉयल अंदाज
#
ज्वेलरी लूटकांड के दो शातिर बदमाश एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, लूटे गए गहने और हथियार बरामद