Date: 04/09/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बाघमारा CHC में ऑक्सीजन की कमी से नवजात की हुई  मौत, परिजनों ने किया हंगामा,चक प्रभारी ने कहा ...
 

5/5/2026 1:31:08 PM IST

162
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
 Dhanbad : धनबाद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही ने एक नवजात की जान ले ली। मामला बाघमारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है, जहां नॉर्मल डिलीवरी के बाद नवजात को सांस लेने में दिक्कत हुई, लेकिन अस्पताल में ऑक्सीजन की सुविधा ही मौजूद नहीं थी। बताया जा रहा है कि बाघमारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला की सामान्य प्रसव के जरिए डिलीवरी कराई गई। जन्म के बाद नवजात को सांस लेने में परेशानी होने लगी। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं था, जिसके कारण स्थिति गंभीर हो गई। आनन-फानन में नवजात को दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि 108 एम्बुलेंस की सुविधा भी मुहैया नहीं कराई गई। मजबूरन परिजन अपने निजी वाहन से नवजात को लेकर दूसरे अस्पताल के लिए निकले, लेकिन रास्ते में ही बच्चे की मौत हो गई। नवजात के परिजनों ने कहा कि अस्पताल में ऑक्सीजन नहीं था, एम्बुलेंस भी नहीं दिया गया, अगर समय पर इलाज मिलता तो बच्चा बच सकता था। घटना के बाद आक्रोशित परिजन बाघमारा CHC पहुंचे और जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं CHC प्रभारी ने भी स्वीकार किया कि उस समय अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध नहीं था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य सहिया ने भी अव्यवस्था से नाराज होकर पद से इस्तीफा देने की बात कही है। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया।  फिलहाल यह घटना स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती है कि आखिर एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन जैसी बुनियादी सुविधा क्यों नहीं थी। अब देखना होगा कि इस मामले में प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।
 
 
कोयलांचल लाइव डेस्क  


सम्बंधित खबरें

# सदर अस्पताल में सैकड़ों पोस्टमार्टम और इंज्यूरी रिपोर्ट लंबित, कोर्ट ने उपाधीक्षक पर लगाया 5 हजार का जुर्माना
#  रेलवे अस्पताल में अजगर से मचा हड़कंप, मेल मेडिकल वार्ड में 2 घंटे तक रही दहशत
#
SNMMCH में बड़ी लापरवाही,HIV पॉजिटिव प्रसूता का बिना सेफ्टी किट हुआ सिजेरियन, चार अन्य प्रसूताओं का भी हुआ ऑपरेशन,पॉजिटिव आते ही मचा हड़कंप,अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश...........
 

# HIV को लेकर बड़ी चेतावनी : सड़क किनारे टैटू बनाने और नाक-कान छिदवाने से बढ़ सकता है संक्रमण का खतरा
#
सरकारी स्कूलों के मिड-डे मील में निकले कीड़े, बच्चों ने फेंकी थाली; FIR के आदेश से मचा हड़कंप