Date: 30/06/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
झामुमो विधायक ने बंगाल चुनाव पर दिया बड़ा बयान, कहा इलेक्शन कमीशन ने जबरदस्ती दिलाई भाजपा को जीत
5/6/2026 1:08:17 PM IST
85
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad: लिट्टीपाड़ा से झामुमो विधायक हेमलाल मुर्मू ने धनबाद में बंगाल चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। सर्किट हाउस में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि बंगाल चुनाव इलेक्शन कमीशन का चुनाव था और भाजपा ने जबरदस्ती जीत हासिल की है। हेमलाल मुर्मू ने आरोप लगाया कि लोकतंत्र में इस तरह की जीत संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि करीब 50 हजार केंद्रीय बलों की तैनाती कर भाजपा ने दबाव बनाकर चुनाव जीता। उनके मुताबिक बंगाल में भाजपा की जीत की कोई संभावना नहीं थी। वहीं असम चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि झामुमो वहां ट्रायल के तौर पर चुनाव लड़ रही थी। पार्टी ने सीमित सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन प्रदर्शन संतोषजनक रहा। ममता बनर्जी के इस्तीफे से इनकार के सवाल पर उन्होंने कहा कि संविधान के तहत उन्हें इस्तीफा देना ही पड़ेगा। इधर बगोदर से भाजपा विधायक नागेंद्र महतो ने हेमलाल मुर्मू के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि बंगाल में आतंक का राज खत्म हुआ है और जनता ने बदलाव के लिए वोट किया है। नागेंद्र महतो ने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि होती है और ममता बनर्जी को जनता ने नकार दिया है। उन्होंने विपक्ष के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए भाजपा की जीत को जनादेश बताया। बता दें कि दोनों विधायक झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति की बैठक में शामिल होने धनबाद पहुंचे थे। इस समिति के सभापति हेमलाल मुर्मू हैं, जबकि नागेंद्र महतो सदस्य हैं। बैठक में टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो भी मौजूद रहे।
कोयलांचल लाइव के लिए धनबाद से दीपक की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
धनबाद ईवीएम वेयरहाउस की त्रैमासिक जांच, राजनीति प्रतिनिधि रहे मौजूद
#
भरत तिवारी के गांव प्रशांत किशोर ने बयान दे कर सब को चौकाया, सीएम सम्राट चौधरी को दी चेतावनी
#
लेबर कोड कोयला मजदूरों के लिए घातक,1 जुलाई को होगा देशव्यापी विरोध,राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन
#
12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण के: भाजपा का प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में रघुवर दास ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
#
पैसे के दम पर भाजपा करती है राजनीति- इरफ़ान अंसारी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पोटका विधानसभा में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ जे एल के एम् ने किया प्रदर्शन ,कहा ...
#
न रुकने की झंझट और न लाइन में लगने की टेंशन... देश का पहला बैरियरलेस टोल प्लाजा गुजरात में शुरू
#
एक्शन में EC : बंगाल चुनाव से पहले 2.41 करोड़ की फर्जी ‘डियर’ लॉटरी हुई जब्त,सिंडिकेट का तार जुड़ा धनबाद से
#
दो अपराधियों ने बंदूक की नोक पर लुटे डेढ़ लाख, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
#
18 मई से फ्रेंच ओपन का होगा आगाज, कार्लोस अलकराज का खेलना संदिग्ध