Date: 16/05/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बकरी चोर की शिकायत के बाद शिकायतकर्ता के घर...

5/6/2026 1:21:17 PM IST

32
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र के मकदमपुर की घटना, जहाँ नरगिस परविन नामक महिला के घर में कुछ युवको ने घुस कर किया तोड़ -फोड़ और मारपीट। पीड़ित महिला नरगिस परवीन और परिवार के अन्य सदस्य परसुडीह थाना पहुंचकर लिखित शिकायत किया हैं, नरगिस परवीन के मुताबिक कुछ बकरी चोर के खिलाफ शिकायत और विरोध किया गया था, जिसके कारण घर में अचानक कुछ लड़के आये फिर मारपीट और तोड़फोड़ करने लगे। लड़को ने घर के सारे सामान तोड़ डाला, जान मारने का यह लोग धमकी दे रहें हैं,जिसके बाद परसुडीह थाने में शिकायत किए हैं। ताकि प्रशासन उचित कार्रवाई करें।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट