Date: 10/09/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मूसलाधार बारिश से जमालपुर रेल इंजन कारखाना जलमग्न, कई शॉप में कामकाज ठप
7/20/2026 1:35:28 PM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger :
मुंगेर के ऐतिहासिक रेल इंजन कारखाना जमालपुर में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश का बड़ा असर देखने को मिला है। कारखाने की कई शॉप में घुटने तक पानी भर जाने से कामकाज पूरी तरह ठप हो गया। खासकर वेल्डिंग जैसे बिजली आधारित कार्य सुरक्षा कारणों से रोक दिए गए हैं।बीती रात हुई भारी बारिश के बाद रेल इंजन कारखाना जमालपुर के निचले हिस्से स्थित कई शॉप जलमग्न हो गए। डब्ल्यूआरएस-1, डब्ल्यूआरएस-2, डब्ल्यूआरएस-3, डब्ल्यूआरएस-4, मिल राइट शॉप, कैशन बोगी शॉप और व्हील शॉप समेत आधा दर्जन से अधिक शॉप के फ्लोर पर घुटने तक पानी जमा हो गया। सोमवार सुबह ड्यूटी पर पहुंचे रेलकर्मियों को पूरी तरह बदला हुआ नजारा देखने को मिला।फ्लोर पर पानी भर जाने के कारण कर्मचारियों के लिए काम करना मुश्किल हो गया। जमालपुर कारखाने में बड़ी संख्या में वेल्डिंग का कार्य होता है, लेकिन पानी भरे होने के कारण बिजली से संचालित वेल्डिंग कार्य सुरक्षा की दृष्टि से रोक दिया गया। नतीजतन कर्मचारी अधिकारियों के निर्देश का इंतजार करते रहे और कई शॉप में उत्पादन पूरी तरह प्रभावित रहा। रेलकर्मियों का कहना है कि कारखाने में जल निकासी की व्यवस्था पर्याप्त नहीं है। उनका आरोप है कि हल्की बारिश में भी कई जगह छत से पानी टपकने लगता है, जबकि इस बार पूरी रात हुई तेज बारिश के कारण एक से डेढ़ फुट तक पानी जमा हो गया। पानी निकालने का प्रयास जारी है, प्रभावित शॉप में काम शुरू नहीं हो सका।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
करंट लगने से युवक की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
#
11 महीने बाद फिर उठे सवाल विशाल-यश की मौत की दोबारा जांच की मांग
#
भू-धंसान में बच्चे की मौत के बाद फूटा लोगो का आक्रोश,शव के साथ जीएम कार्यालय पर पहुंचे कर दिया बड़ा ऐलान,कहा ...
#
एसपी की क्राइम मीटिंग में अपराध और लंबित मामलों की हुई समीक्षा,286 वारंटी गिरफ्तार
#
महाराष्ट्र नेचुरल गैस के नाम पर साइबर ठगी करने वाला अपराधी गिरफ्तार, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
अवैध कोयला खनन पर संयुक्त कार्रवाई, कई टन कोयला जब्त
#
मूसलाधार बारिश से जमालपुर रेल इंजन कारखाना जलमग्न, कई शॉप में कामकाज ठप
#
जनता दरबार में एसपी ने सुनीं फरियाद, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण का निर्देश
#
ट्रेनी IPS अधिकारी ने किया आत्महत्या का प्रयास, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
#
बीएसएफ जवान का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर आवास पहुंचा, लोग नम आंखों से अपने वीर सपूत को दी अंतिम विदाई