Date: 27/06/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बकाये वेतन को लेकर स्वास्थ्य विभाग के एम्बुलेंसकर्मी ने की बड़ी घोषणा ,कहा ...
5/7/2026 3:07:00 PM IST
82
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aurangabad :
औरंगाबाद जिले के स्वास्थ्य विभाग में संचालित 102 एम्बुलेंस के चालक और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन वेतन भुगतान न होने की स्थिति में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का घोषणा की है। और इससे संबंधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है और इसकी प्रतिलिपि श्रम अधीक्षक, सिविल सर्जन, अस्पताल उपाधीक्षक, इंटक के प्रांतीय अध्यक्ष सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को प्रेषित किया है। इसको लेकर आज सदर अस्पताल में बैठक कर रहे एम्बुलेंसकर्मियों ने बताया कि वे लोग पिछले 12 साल से औरंगाबाद के विभिन्न अस्पतालों में चलाए जा रहे एम्बुलेंस के परिचालन में सहयोग कर रहे है। अभी लगभग दो वर्षों से यह पूरे बिहार मे जैन पल्स प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से पी पी मोड में चलाया जा रहा है। औरंगाबाद में 100 चालक और 100 इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन कार्यरत है। इनमें शव वहां चालक एवं उसके सहयोगी भी कार्यरत है। लेकिन दुख की बात यह है कि पिछले चार माह से वेतन का भुगतान कंपनी के द्वारा नहीं किया गया है। इसके पूर्व जो भुगतान हुए उसमें बेवजह पैसे काट लिए गए और उसका भुगतान नहीं किया गया। बकाए वेतन की बात जब कंपनी के वरीय धिकारियों से की जाती है तो काम से हटा देने की धमकी दी जाती है। ऐसी स्थिति में कंपनी द्वारा किए जा रहे प्रताड़ना से सभी एंबुलेंसकर्मी बेहद ही आहत है। जिसके कारण कई कर्मी अवसादग्रस्त हो चुके है। इतना ही नहीं कंपनी के द्वारा 24 घंटे ड्यूटी भी ली जा रही है। न तो कोई पीएफ की कटौती है और न ही ईसीएस का लाभ दिया जा रहा है।साप्ताहिक छुट्टी जो कर्मियों का मौलिक अधिकार है उस दिन भी कार्य लिया जाता है। लेकिन अतिरिक्त कार्य दिवस का भुगतान भी नहीं किया जाता है। चार माह से वेतन भुगतान नहीं होने से सभी एंबुलेंसकर्मी भुखमरी के कगार पर पहुंच रहे हैं और घर गृहस्थी चलाना मुश्किल हो रहा है। यदि कंपनी यथाशीघ्र वेतन का भुगतान नहीं करती तो सभी एंबुलेंसकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। जिसकी पूरी जिम्मेवारी कंपनी की होगी।
औरंगाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए रुपेश की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत राजकीय डिग्री कॉलेज में निकली जागरूकता रैली, युवाओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्प
#
स्वास्थ्य विभाग में योगदान नहीं देने वाले अभ्यर्थियों को 5 जुलाई तक योगदान देने का अंतिम मौका
#
नगर पंचायत जामताड़ा में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा, लोगों को मिलेगा 24×7 स्वास्थ्य लाभ
#
मिहिजाम में हुआ नशामुक्ति जागरूकता अभियान, आमजनों के बीच वितरित की गई बुकलेट
#
केरल में शिगेला संक्रमण से हड़कंप, एक और बच्चे की मौत के बाद बढ़ी चिंता
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बंद कैप्टिव पावर प्लांट गैस हादसा, मौत का आंकड़ा पहुंचा 4 ,घटना पर ग्रामीण एसपी ने कहा ...
#
जेल से अस्पताल पहुंचा बंदी, शरीर पर चोट के निशान से उठे सवाल
#
जून को खुलेगा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्थानीय लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
#
शेयर बाजार में हलचल, Adani Power, Suzlon, Vodafone Idea और JP Power रहे ट्रेंड में
#
पेट्रोल- डीजल के किल्ल्त को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा ,कहा अच्छे दिन आ गए