Date: 30/06/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
महंगाई के विरोध में चतरा में झामुमो का धरना-प्रदर्शन,केंद्र सरकार के खिलाफ किया जमकर नारेबाजी
5/7/2026 6:32:11 PM IST
81
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
चतरा :
बढ़ती महंगाई,बेरोजगारी एवं आम जनता की समस्याओं को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यकर्ताओं ने आज जिलाध्यक्ष निलेश गयासेन की अध्यक्षता में चतरा समाहरणालय के समीप एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए महंगाई पर नियंत्रण लगाने की मांग की। धरना को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष निलेश ज्ञासेन ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। रसोई गैस,पेट्रोल-डीजल,खाद्य सामग्री एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं,जिससे गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जनता की मूल समस्याओं से ध्यान भटकाने का कार्य कर रही है,जबकि आम नागरिक महंगाई और बेरोजगारी से परेशान हैं।उन्होंने कहा कि झामुमो हमेशा गरीब, मजदूर, किसान एवं आम जनता की आवाज उठाने का कार्य करती रही है और आगे भी जनता के हित में संघर्ष जारी रहेगा। पार्टी नेताओं ने सरकार से अविलंब महंगाई पर नियंत्रण लगाने,बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था करने तथा गरीबों को राहत देने की मांग की।धरना-प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां एवं बैनर लेकर विरोध जताया। कार्यक्रम में मौजूद जिला प्रवक्ता सत्येंद्र मित्तल ने कहा कि यदि महंगाई पर जल्द नियंत्रण नहीं किया गया तो पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी।
चतरा से कोयलांचल लाइव के लिए प्रशांत जयवर्धन की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
धनबाद ईवीएम वेयरहाउस की त्रैमासिक जांच, राजनीति प्रतिनिधि रहे मौजूद
#
भरत तिवारी के गांव प्रशांत किशोर ने बयान दे कर सब को चौकाया, सीएम सम्राट चौधरी को दी चेतावनी
#
लेबर कोड कोयला मजदूरों के लिए घातक,1 जुलाई को होगा देशव्यापी विरोध,राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन
#
12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण के: भाजपा का प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में रघुवर दास ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
#
पैसे के दम पर भाजपा करती है राजनीति- इरफ़ान अंसारी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पोटका विधानसभा में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ जे एल के एम् ने किया प्रदर्शन ,कहा ...
#
न रुकने की झंझट और न लाइन में लगने की टेंशन... देश का पहला बैरियरलेस टोल प्लाजा गुजरात में शुरू
#
एक्शन में EC : बंगाल चुनाव से पहले 2.41 करोड़ की फर्जी ‘डियर’ लॉटरी हुई जब्त,सिंडिकेट का तार जुड़ा धनबाद से
#
दो अपराधियों ने बंदूक की नोक पर लुटे डेढ़ लाख, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
#
18 मई से फ्रेंच ओपन का होगा आगाज, कार्लोस अलकराज का खेलना संदिग्ध