Date: 28/07/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 ग्राम सभा में पदाधिकारीयों ने सड़क बनाने को लेकर की बैठक, लोगो ने कहा...

5/8/2026 2:16:39 PM IST

97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर: पथ निर्माण विभाग की परियोजना किताडीह से बागबेड़ा रिंग रोड अंतर्गत भू-अर्जन की कार्रवाई हेतु केरुवा डूंगरी पंचायत सचिवालय में ग्राम सभा आयोजित किया गया। जिसमे बैठक में बड़ी संख्या स्थानीय लोग शामिल हुए। पथ निर्माण विभाग की महत्वपूर्ण परियोजना किताडीह से बागबेड़ा रिंग रोड के तहत भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को लेकर केरुवा डूंगरी पंचायत सचिवालय में ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थिति रहें, ग्राम सभा आयोजित कर स्थानीय ग्रामीणों से परामर्श लिया गया। परियोजना के अंतर्गत आने वाली भूमि के अधिग्रहण को लेकर लोगों की राय और सुझाव दर्ज किए गए। ग्राम सभा में पदाधिकारीयों ने परियोजना की जानकारी दी और प्रभावित परिवारों से उनके सुझाव एवं सहमति मांगी। ग्रामीणों ने भी अपनी बात रखी। 
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट