Date: 30/06/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जेएमएम के धरने को विधायक राज ने राजनीतिक नौटंकी करार दिया,कहा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम से बौखलाहट में महागठबंधन है
5/8/2026 2:56:20 PM IST
326
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने रंधीर वर्मा चौक पर झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा दिए गए धरने को सीधे तौर पर राजनीतिक नौटंकी करार देते हुए महागठबंधन पर तीखा हमला बोला है।उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड एवं ऐतिहासिक जीत से झामुमो सहित पूरा महागठबंधन पूरी तरह बौखलाहट में है। जनता का अपार समर्थन भाजपा के पक्ष में देखकर विपक्षी दल घबराहट और डर में राजनीति कर रहे हैं। यही कारण है कि जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए धरना और प्रदर्शन की नौटंकी की जा रही है।आगे उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीबों और आम लोगों को मिलने वाले किसी भी गैस सिलिंडर के मूल्यों में कोई वृद्धि नहीं की है। आमलोगों पर किसी प्रकार का अतिरिक्त बोझ नहीं डाला है। आम जनता द्वारा उपयोग किए जाने वाले घरेलू गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल किसी के दाम नहीं बढ़े है। झूठ फैलाकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। श्री सिन्हा ने झामुमो और कांग्रेस से सीधा सवाल करते हुए कहा कि चुनाव के समय महागठबंधन ने अपने घोषणा पत्र में 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने का वादा किया था। आज सत्ता में आने के बाद वह वादा कहां गया? अगर झामुमो और कांग्रेस को सचमुच गरीबों की चिंता है, तो वे तत्काल 450 रुपये में सिलेंडर देने की अपनी घोषणा को लागू करें और जनता को जवाब दें। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा विकास, गरीब कल्याण और राष्ट्रहित की राजनीति करती है, जबकि महागठबंधन केवल भ्रम, झूठ और अवसरवादी राजनीति के सहारे जनता को गुमराह करने का काम कर रहा है। आने वाले समय में जनता इन अवसरवादी दलों को करारा जवाब देगी।उन्होंने एक सवाल के जबाब में कहा की जो लोग समय के अनुसार पला बदलते है उन्हें जनता सबक सिखाती है। उनका इशारा धनबाद के पूर्व मेयर की और था।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
धनबाद ईवीएम वेयरहाउस की त्रैमासिक जांच, राजनीति प्रतिनिधि रहे मौजूद
#
भरत तिवारी के गांव प्रशांत किशोर ने बयान दे कर सब को चौकाया, सीएम सम्राट चौधरी को दी चेतावनी
#
लेबर कोड कोयला मजदूरों के लिए घातक,1 जुलाई को होगा देशव्यापी विरोध,राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन
#
12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण के: भाजपा का प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में रघुवर दास ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
#
पैसे के दम पर भाजपा करती है राजनीति- इरफ़ान अंसारी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पोटका विधानसभा में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ जे एल के एम् ने किया प्रदर्शन ,कहा ...
#
न रुकने की झंझट और न लाइन में लगने की टेंशन... देश का पहला बैरियरलेस टोल प्लाजा गुजरात में शुरू
#
एक्शन में EC : बंगाल चुनाव से पहले 2.41 करोड़ की फर्जी ‘डियर’ लॉटरी हुई जब्त,सिंडिकेट का तार जुड़ा धनबाद से
#
दो अपराधियों ने बंदूक की नोक पर लुटे डेढ़ लाख, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
#
18 मई से फ्रेंच ओपन का होगा आगाज, कार्लोस अलकराज का खेलना संदिग्ध