Date: 30/06/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी को मिली सम्राट सरकार के मंत्रिमंडल में जगह , मंत्री बनने से इलाके में खुशी का माहौल
5/8/2026 2:56:20 PM IST
90
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad
:जहानाबाद के रहने वाले भाजपा के नेता एवं विधान पार्षद प्रमोद चंद्रवंशी के मंत्री बनने से इलाके में खुशी का माहौल है प्रमोद चंद्रवंशी का जीवन बहुत ही गरीबी से उठी है ,यही कारण है कि प्रमोद चंद्रवंशी को लोग जमीन से जुड़े हुए नेता मान रहे हैं। मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी को सम्राट सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने से जिले में सभी जगह पर हर्ष का माहौल है।जिले के काको प्रखंड के नेरथुआ मठ गांव निवासी प्रमोद चंद्रवंशी नीतीश सरकार में भी वन, पर्यावरण एवं सहकारिता मंत्री रह चुके हैं। प्रमोद चंद्रवंशी की पहचान एक बेहद साधारण परिवार से निकलकर राजनीति की ऊंचाई तक पहुंचने वाले नेता के रूप में होती है। उनके पिता अयोध्या प्रसाद गांव में खेतीबारी कर परिवार चलाते थे। उनके लिए सीमित संसाधनों के कारण बेटे को उच्च शिक्षा दिलाना आसान नहीं था। छात्र जीवन में ही विद्यार्थी परिषद से जुड़ने वाले प्रमोद चंद्रवंशी ने अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए कई छोटे-बड़े काम किए। उन्होंने किसी काम को छोटा नहीं समझा और मन लगाकर उसे काम में आगे बढ़ते गए इस दौरान अपनी पढ़ाई भी जारी रखी। पटना के पोस्टल पार्क इलाके में रहकर उन्होंने अखबार बेचने से लेकर घर-घर जाकर सरसों तेल बेचने तक का काम किया। उसी आमदनी से अपनी पढ़ाई का खर्च निकालते थे। वर्तमान में भी उनका तेल व्यवसाय है, जिसका संचालन अब कर्मियों के माध्यम से किया जा रहा है। गांव के लोगों के अनुसार करीब दो वर्ष पहले तक उनका घर झोपड़ीनुमा था। बाद में भाइयों के सहयोग से गांव में एक छोटा पक्का मकान बनाया गया। उनके भाई पटना के एक गैस एजेंसी में मामूली वेतन पर नौकरी करते थे। बेहद सामान्य पृष्ठभूमि से निकलकर मंत्री पद तक पहुंचने वाले प्रमोद चंद्रवंशी की सफलता को लोग संघर्ष, त्याग और समर्पण का परिणाम मान रहे हैं। साथ ही साथ यह भी लोग कह रहे हैं कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो जमीन से जुड़े कार्य कर्ता को तरजीह देती है प्रमोद चंद्रवंशी जैसे लोगों को मंत्री बना कर भाजपा ने यह साबीत कर दिया कि वह छोटा से छोटा व्यक्ति को कार्य के आधार पर बड़े ओहधे तक पहुंचा सकती हैं।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
धनबाद ईवीएम वेयरहाउस की त्रैमासिक जांच, राजनीति प्रतिनिधि रहे मौजूद
#
भरत तिवारी के गांव प्रशांत किशोर ने बयान दे कर सब को चौकाया, सीएम सम्राट चौधरी को दी चेतावनी
#
लेबर कोड कोयला मजदूरों के लिए घातक,1 जुलाई को होगा देशव्यापी विरोध,राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन
#
12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण के: भाजपा का प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में रघुवर दास ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
#
पैसे के दम पर भाजपा करती है राजनीति- इरफ़ान अंसारी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पोटका विधानसभा में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ जे एल के एम् ने किया प्रदर्शन ,कहा ...
#
न रुकने की झंझट और न लाइन में लगने की टेंशन... देश का पहला बैरियरलेस टोल प्लाजा गुजरात में शुरू
#
एक्शन में EC : बंगाल चुनाव से पहले 2.41 करोड़ की फर्जी ‘डियर’ लॉटरी हुई जब्त,सिंडिकेट का तार जुड़ा धनबाद से
#
दो अपराधियों ने बंदूक की नोक पर लुटे डेढ़ लाख, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
#
18 मई से फ्रेंच ओपन का होगा आगाज, कार्लोस अलकराज का खेलना संदिग्ध