Date: 11/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से 5 वर्षीय बच्ची की हुई मौत ,विरोध में हुई सड़क जाम
5/10/2026 6:35:03 PM IST
97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
jamtada :
जामताड़ा
जिले के नारायणपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य मार्ग पर रविवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से 5 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृत बच्ची, केराडीह वनगांव निवासी सफाउल अंसारी की 5 साल की बेटी सजदा खातून है। बताया जाता है कि सजदा दोपहर को पास ही तालाब से नहाकर लौट रही थी, तभी सड़क पर एक बेकाबू स्कॉर्पियो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्ची कई फीट ऊपर उछलकर सड़क पर आ गिरी। हादसे में बच्चे को काफी गंभीर चोट लगी।
परिजन, ग्रामीणों की सहायता से बच्ची को नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद एनएमएमसीएच रेफर कर दिया। बताया जाता है कि बच्ची ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत की सूचना मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। उन्होंने स्कॉर्पियो चालक की तत्काल गिरफ्तारी और हाईवे पर सुरक्षा मानकों की मांग करते हुए गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया। इस वजह से सड़क के दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। समाचार लिखे जाने तक वाहनों की लंबी कतार लगी थी। सूचना मिलते ही नारायणपुर थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को निष्पक्ष जांच और आरोपी वाहन की जल्द पहचान का आश्वासन दिया। फिलहाल पुलिस आसपास के पेट्रोल पंपों और दुकानों में लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार स्कॉर्पियो का पता लगाया जा सके। पुलिस लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाने की कोशिश में लगी है।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
करंट लगने से युवक की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
#
11 महीने बाद फिर उठे सवाल विशाल-यश की मौत की दोबारा जांच की मांग
#
भू-धंसान में बच्चे की मौत के बाद फूटा लोगो का आक्रोश,शव के साथ जीएम कार्यालय पर पहुंचे कर दिया बड़ा ऐलान,कहा ...
#
एसपी की क्राइम मीटिंग में अपराध और लंबित मामलों की हुई समीक्षा,286 वारंटी गिरफ्तार
#
महाराष्ट्र नेचुरल गैस के नाम पर साइबर ठगी करने वाला अपराधी गिरफ्तार, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जनता दरबार में एसपी ने सुनीं फरियाद, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण का निर्देश
#
नगर परिषद कार्यालय के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, बुनियादी सुविधाओं पर उठाए सवाल
#
पुलिस का फायरिंग टेस्ट शुरू, डीसी-एसएसपी ने साधा निशाने पर सटीक वार ,2586 पुलिसकर्मी लेंगे हिस्सा..........
#
डैम में बड़ा हुआ हादसा, दो बच्चे डूबे; पुलिस और गोताखोरों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
#
प्रधान डाकघर और पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन