Date: 11/05/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार का पुलिस ने किया खुलासा, 175 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 5 गिरफ्तार
5/10/2026 6:35:03 PM IST
22
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
:जमशेदपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में चल रहे ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए पुलिस ने अंतरजिला नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में ड्रग्स, नकद राशि और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 09 मई 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर बर्मामाइंस थाना पुलिस ने गांधी नगर बस्ती में छापेमारी की। इस दौरान संतोष सिंह नामक व्यक्ति को 124 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपने नेटवर्क का खुलासा किया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अन्य आरोपियों को भी धर दबोचा।पुलिस ने इस मामले में कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें संतोष सिंह, उसकी दूसरी पत्नी आयशा खातून , अमित कुमार, गौरव कुमार और संजय गोस्वामी शामिल हैं। इनके पास से कुल 175 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये बताई जा रही है। जांच में सामने आया है कि यह गिरोह ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करता था और इसका नेटवर्क जिले के कई थाना क्षेत्रों तक फैला हुआ था। गिरफ्तार मुख्य आरोपी संतोष सिंह का आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में बर्मामाइंस थाना में कई संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं। वहीं, अन्य आरोपियों पर भी एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज रहे हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था। वहीँ गौरव कुमार और संजय गोस्वामी पर भी पूर्व से आपराधिक मामले दर्ज है. फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस अवैध कारोबार की जड़ें और कहां तक फैली हुई हैं।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
प्रेमिका ने बनाया शादी का दबाव, प्रेमी ने दी मौत, हुआ गिरफ्तार
#
स्कॉर्पियो-बाइक की भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत
#
टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी
#
गालूडीह पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का किया खुलासा ,ओडिशा-झारखंड से चोरी हुई 3 बाइक के साथ सरगना हुआ गिरफ्तार
#
समिति सदस्य के बेटे की हत्या से मची सनसनी, 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं हुई तो थाना घेराव की दी चेतावनी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
नदी में डूबते सूर्य के अर्घ्य के साथ छठ पर्व के तीसरे दिन का अनुष्ठान हुआ पूरा
#
सोनिया गांधी के शीघ्र स्वस्थ के लिए बिहार युवा कांग्रेस के ई.रोहित मणि भूषण ने किया विशेष हवन पूजन का आयोजन
#
सोना देवी यूनिवर्सिटी में छात्र- छात्राओं के बीच पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान,बोले ग्रामीण एसपी
#
हॉस्टल मे छात्र हत्याकांड से पहले मासूम से दुराचार, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
#
पूजा टॉकीज से जोड़ाफाटक तक प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण का मुद्दा विधानसभा में विधायक राज सिन्हा ने उठाया,जनहित के मुद्दों को लेकर जनता में छा गए विधायक राज सिन्हा