जमशेदपुर : दहेज के लिए एक महिला को उसके ससुरालवालों द्वारा बार-बार प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने ससुरालवालों पर दहेज की मांग को लेकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और जिंदा जलाने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजामदा की रहने वाली पीड़ित महिला पूजा कुमारी ने बताया कि उनके पति काफी अच्छे हैं, लेकिन उनकी सास, ससुर, भसुर संजय शर्मा समेत घर के अन्य सदस्य दहेज को लेकर उन्हें लगातार प्रताड़ित करते हैं। पीड़िता के अनुसार, ससुराल में अक्सर उनके साथ झगड़ा किया जाता है, जिससे वह काफी परेशान हैं। पूजा कुमारी का आरोप है कि उनके ससुर और भसुर द्वारा उन्हें जिंदा जलाने और हत्या करने की धमकी दी जाती है। उन्होंने आशंका जताई कि उनके साथ कभी भी कोई अनहोनी घटना हो सकती है। पीड़िता ने कहा कि अगर उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसके लिए उनके ससुराल के सभी संबंधित सदस्य जिम्मेदार होंगे। पीड़िता ने परसुडीह थाना पुलिस और प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
सम्बंधित खबरें
ट्रेंडिंग न्यूज़