Date: 30/06/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पेयजल एवं बिजली संकट को लेकर भाजपा ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में घेरा डीसी ऑफिस ,सांसद समेत विधायकों ने घेरा सरकार को ,कहा ...
5/11/2026 4:06:34 PM IST
74
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
पेयजल एवं बिजली संकट को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित धनबाद जिला मुख्यालय घेराव कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में आज हजारों कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में झरिया विधायक रागिनी सिंह, सांसद ढुल्लू महतो के अलावे धनबाद और बाघमारा क्षेत्र से विधायक एवं पार्टी के कई वरिष्ठ नेता घेराव कार्यक्रम में शामिल रहे।
प्रदर्शन के दौरान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि झारखंड में कानून व्यवस्था, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं पूरी तरह खत्म हो चूका है। जनता भीषण गर्मी में पानी और बिजली के लिए त्राहिमाम कर रही है, लेकिन राज्य के मुखिया केवल घोषणा और प्रचार प्रसार में व्यस्त है। श्री मरांडी ने कहा कि गांवों में महिलाएं कई किलो मीटर से पानी लाने को मजबूर हैं पर बेशर्मी सरकार को शर्म तक नहीं आती सिर्फ मईया सम्मान का ढिढोरा पीट महिलाओ को सम्मान देने की बात करती है अब यह नौटंकी चलने वाली नहीं है। अंधी सरकार को यह नहीं दीखता कि आम जनता गांव के हो या शहर के हो सब के सब बिजली के आंख मिचौली से परेशान है । सरकार जनता की समस्याओं के समाधान में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। वहीं झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि झरिया-धनबाद समेत पूरे राज्य में पेयजल एवं बिजली संकट ने भयावह रूप ले लिया है। लगातार मिल रही जन शिकायतों के बावजूद सरकार और प्रशासन गंभीरता नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है, लेकिन वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर असफल साबित हो रही है। रागिनी सिंह ने यह भी कहा कि झरिया विधानसभा क्षेत्र में भी लोग पानी और बिजली की समस्या से परेशान हैं। कई इलाकों में नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है, जबकि लगातार बिजली कटौती से आम लोगों, व्यवसायियों और विद्यार्थियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनता की आवाज बनकर सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी। यदि सरकार जल्द समस्या का स्थायी समाधान नहीं करती है तो आंदोलन को और तेज एवं व्यापक रूप दिया जाएगा। वही धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि बिजली के संकट ने आम जनता को संकट में ला दिया है। भले बिजली नहीं मिले लेकिन बिजली बिल खटा खट आता है । वही धनबाद विधायक राज सिन्हा ने भी सरकार के खिलाप जमकर भड़ास निकली। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने भी सरकार को खरी खोटी सुनाई। वही कार्यक्रम में जिले भर से आये कार्यकर्ताओ ने अपने अपने अंदाज में अपनी बाते रखी।
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए दीपक की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
धनबाद ईवीएम वेयरहाउस की त्रैमासिक जांच, राजनीति प्रतिनिधि रहे मौजूद
#
भरत तिवारी के गांव प्रशांत किशोर ने बयान दे कर सब को चौकाया, सीएम सम्राट चौधरी को दी चेतावनी
#
लेबर कोड कोयला मजदूरों के लिए घातक,1 जुलाई को होगा देशव्यापी विरोध,राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन
#
12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण के: भाजपा का प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में रघुवर दास ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
#
पैसे के दम पर भाजपा करती है राजनीति- इरफ़ान अंसारी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पोटका विधानसभा में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ जे एल के एम् ने किया प्रदर्शन ,कहा ...
#
न रुकने की झंझट और न लाइन में लगने की टेंशन... देश का पहला बैरियरलेस टोल प्लाजा गुजरात में शुरू
#
एक्शन में EC : बंगाल चुनाव से पहले 2.41 करोड़ की फर्जी ‘डियर’ लॉटरी हुई जब्त,सिंडिकेट का तार जुड़ा धनबाद से
#
दो अपराधियों ने बंदूक की नोक पर लुटे डेढ़ लाख, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
#
18 मई से फ्रेंच ओपन का होगा आगाज, कार्लोस अलकराज का खेलना संदिग्ध