Date: 06/09/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
लापता मां की तलाश में भटक रहा बेटा, तंत्र-मंत्र का लिया सहारा
5/11/2026 5:50:11 PM IST
100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad: धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र से एक बेहद भावुक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक अपनी लापता मां की तलाश में पिछले दस महीनों से दर-दर भटक रहा है। हैरानी की बात यह है कि पुलिस से मदद नहीं मिलने के बाद युवक अब झाड़-फूंक करने वाले ओझा-गुनी के बताए स्थानों पर अपनी मां को खोज रहा है। मामला इलाके में चर्चा और कौतूहल का विषय बना हुआ है। बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बिराजपुर सिमलाटांड निवासी 58 वर्षीय पुनकी देवी करीब दस महीने पहले अपने मायके, निरसा थाना क्षेत्र के लखियाबाद गई थीं। लेकिन वहां पहुंचने के बाद से ही उनका कोई पता नहीं चल सका। महिला के पुत्र प्रहलाद रजवार का कहना है कि उसने अपनी मां की तलाश में हर संभव कोशिश की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला। प्रहलाद मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता है और आर्थिक तंगी के बावजूद लगातार मां की खोज में जुटा हुआ है। प्रहलाद का आरोप है कि जब वह बरवाअड्डा थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने पहुंचा तो पुलिस ने घटना दूसरे थाना क्षेत्र का बताते हुए मामला दर्ज नहीं किया और उसे निरसा थाना जाने की सलाह दी। वहीं, मायके पक्ष की ओर से भी किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। अब किसी अनहोनी की आशंका से डरा युवक अपनी मां की तस्वीर लेकर गांव-गांव और इलाके-इलाके भटक रहा है। लोगों से जानकारी मिलने पर फोन कर सूचना देने की अपील भी कर रहा है। पुलिस और प्रशासन से निराश युवक अब ओझा-गुनी और झाड़-फूंक करने वालों के बताए ठिकानों पर जाकर अपनी मां की तलाश कर रहा है। मां को खोजने की उसकी यह बेबसी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर दो दिवसीय राजकीय शोक ,कल बंद रहेंगे सभी सरकारी कार्यालय
#
नरसिंह घाट पर आज होगी सुदिव्य कुमार सोनू की अंत्येष्टि, दोपहर 2बजे तक गिरिडीह पहुंचेंगे CM हेमंत सोरेन
#
बाल संरक्षण जागरूकता रथ’ को हरी झंडी दिखाकर डीसी ने किया रवाना
#
दो शातिर साइबर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, तीन मोबाइल और फर्जी सिमकार्ड बरामद
#
जगदीशपुर थाना पहुंचे भोजपुर SP, तेंदुनी गोलीकांड के घटनास्थल का किया निरीक्षण
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सरकारी स्कूलों के मिड-डे मील में निकले कीड़े, बच्चों ने फेंकी थाली; FIR के आदेश से मचा हड़कंप
#
लापता मां की तलाश में भटक रहा बेटा, तंत्र-मंत्र का लिया सहारा
#
इलाज के दौरान महिला की मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप
#
कारगिल विजय दिवस: वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को देश का नमन
#
राजभवन मार्च के लिए गया से 133 वाहनों का काफिला पटना रवाना, विश्वनाथ यादव के नेतृत्व में हजारों छात्र-युवा शामिल