Date: 05/09/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
दो शातिर साइबर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, तीन मोबाइल और फर्जी सिमकार्ड बरामद
9/5/2026 2:31:41 PM IST
7
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जामताड़ा: जिले में साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। इसी क्रम में एसपी शंभु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जामताड़ा पुलिस ने मिहिजाम थाना क्षेत्र के चरकापहाड़ी मोड़ के पास छापेमारी कर दो कथित साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा करते हुए साइबर अपराध थाना में डीएसपी अमित कुमार रविदास ने बताया कि साइबर अपराध थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने कार्रवाई करते हुए मुस्ताख अंसारी और अमजद अंसारी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन और तीन फर्जी सिमकार्ड बरामद किए गए हैं। पूछताछ में सामने आया कि दोनों कथित तौर पर दूसरे लोगों के नाम पर जारी सिमकार्ड और मोबाइल का इस्तेमाल कर साइबर ठगी करते थे। पुलिस का आरोप है कि दोनों अन्य साइबर अपराधियों से आधी कीमत पर गिफ्ट वाउचर खरीदकर उनसे सामान की खरीदारी भी करते थे। मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ साइबर अपराध की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। वहीं, साइबर अपराध से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने के लिए जांच जारी है।
कोयलांचल लाइव के लिए जामताड़ा से निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जगदीशपुर थाना पहुंचे भोजपुर SP, तेंदुनी गोलीकांड के घटनास्थल का किया निरीक्षण
#
आधी रात मंदिरों में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
#
OTA से 253 युवा बने सेना के अफसर, पासिंग आउट परेड में दिखा देशभक्ति का जज्बा
#
बड़ी मठिया में गूंजा ‘जय श्रीकृष्ण’ का जयघोष, भव्य आरती के साथ जन्माष्टमी महामहोत्सव संपन्न
#
जुगसलाई में बछड़े की चोरी के संदेह पर दो गुटों में हंगामा, इलाके में पुलिस बल तैनात
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, 15 छात्रों समेत कई लोगों की दर्दनाक मौत
#
पहलगाम पहुंचीं सारा अली खान, स्थानीय परिवार के साथ बिताया समय, अमरनाथ यात्रा की अटकलें तेज!
#
साइबर अपराध पर बड़ी कार्रवाई, 9 साइबर ठग गिरफ्तार
#
सावन महोत्सव में महिलाओं संग जमकर झूमीं विधायक पूर्णिमा साहू, वीडियो वायरल
#
सरकार ने LIC की 6.5% हिस्सेदारी बेचने की प्रक्रिया शुरू, ₹382 प्रति शेयर फ्लोर प्राइस तय