Date: 06/09/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बाल संरक्षण जागरूकता रथ’ को हरी झंडी दिखाकर डीसी ने किया रवाना
9/5/2026 7:43:36 PM IST
33
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada :
बाल विवाह, बाल तस्करी, बाल श्रम एवं बाल यौन शोषण की रोकथाम तथा बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा के प्रति आमजनों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज समाहरणालय परिसर से उपायुक्त आलोक कुमार के द्वारा ‘बाल संरक्षण जागरूकता रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त आलोक कुमार ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा, उनके अधिकारों का संरक्षण तथा उन्हें सुरक्षित एवं बाल-मित्र वातावरण उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। बाल विवाह, बाल तस्करी, बाल श्रम एवं बाल यौन शोषण जैसी सामाजिक कुरीतियों एवं अपराधों की रोकथाम के लिए केवल प्रशासनिक कार्रवाई पर्याप्त नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय एवं जिम्मेदार भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बाल संरक्षण एक सामूहिक दायित्व है। पंचायत प्रतिनिधियों, विद्यालयों, अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, संबंधित विभागों सहित समाज के सभी वर्गों के समन्वित प्रयास से ही बच्चों को सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जा सकता है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य बाल संरक्षण से संबंधित जागरूकता को जिले के अंतिम छोर तक पहुंचाना तथा समुदाय को बच्चों की सुरक्षा के प्रति जागरूक, संवेदनशील एवं सक्रिय बनाना है। सामूहिक प्रयासों के माध्यम से जिले में ऐसा वातावरण तैयार किया जा सकता है, जहां प्रत्येक बच्चा सुरक्षित रहते हुए अपने अधिकारों के साथ शिक्षा, विकास एवं सम्मानपूर्वक जीवन का अवसर प्राप्त कर सके। हम आपको बता दे कि चेतना विकास द्वारा जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के सहयोग से संचालित इस जागरूकता अभियान के तहत यह जागरूकता रथ माध्यम प्रथम चरण में जिले के फतेहपुर, करमाटांड़ एवं जामताड़ा प्रखंडों के ग्रामीण एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित किया जाएगा। वहीं अभियान के दौरान बच्चों के अधिकार, बाल संरक्षण तंत्र, शिकायत एवं रिपोर्टिंग की प्रक्रिया तथा उपलब्ध सहायता एवं संरक्षण सेवाओं के संबंध में जानकारी दी जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार के शोषण अथवा उत्पीड़न की स्थिति में समय पर इसकी सूचना प्रशासन तक पहुंचाई जा सके।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
दो शातिर साइबर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, तीन मोबाइल और फर्जी सिमकार्ड बरामद
#
जगदीशपुर थाना पहुंचे भोजपुर SP, तेंदुनी गोलीकांड के घटनास्थल का किया निरीक्षण
#
आधी रात मंदिरों में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
#
OTA से 253 युवा बने सेना के अफसर, पासिंग आउट परेड में दिखा देशभक्ति का जज्बा
#
बड़ी मठिया में गूंजा ‘जय श्रीकृष्ण’ का जयघोष, भव्य आरती के साथ जन्माष्टमी महामहोत्सव संपन्न
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गिल का धमाका, अक्षर का कमाल; भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया
#
आकाशीय बिजली का कहर, दो की मौत, तीन अस्पताल में भर्ती
#
विश्वविद्यालय परिसर में आधारभूत विकास की शुरुआत, पक्की सड़क निर्माण कार्य शुरू
#
सरकारी स्कूलों के मिड-डे मील में निकले कीड़े, बच्चों ने फेंकी थाली; FIR के आदेश से मचा हड़कंप
#
बीसीसीआई की सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने महिला खिलाड़ी आनंदिता किशोर को तेज गेंदबाज के लिए किया आमंत्रित