Date: 30/06/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

राज्य सरकार मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में पूरी तरह विफल साबित हुई है -राज सिन्हा 
 

5/12/2026 2:20:01 PM IST

66
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
jamtada  :जामताड़ा जिले में बिजली और पानी की समस्या के साथ ही घरेलू गैस सिलेंडर की दाम में कटौती को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से आज समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। जहां मटका फोड़कर विरोध किया। धरना कार्यक्रम का नेतृत्व धनबाद विधायक राज सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित हुई। जिसमे  भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता के शामिल रहे।  इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए बिजली एवं पेयजल व्यवस्था में शीघ्र सुधार करने की मांग की। धरना प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ विरोध जताते हुए कहा कि जिले में लगातार बिजली कटौती और पेयजल संकट से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को भीषण गर्मी में पर्याप्त बिजली और पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौके पर मीडिया से बात करते हुए विधायक राज सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली और पानी जैसी आवश्यक सुविधाओं के लिए जनता को सड़क पर उतरना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से अविलंब व्यवस्था में सुधार करने तथा जिलेवासियों को नियमित बिजली और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की।
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट