Date: 14/05/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 भाजपा विधायक ने किया सदर अस्पताल का किया निरीक्षण ,कहा, समस्या नहीं समाधान पर करिए बात
 

5/12/2026 2:20:01 PM IST

35
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aurangabad :औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने आज सदर अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों को बारीकी से देखा और समझा। और कई खामियों को लेकर  अधिकारियों तथा स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। विधायक ने अस्पताल की नई बिल्डिंग, मरीज वार्ड, आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर, माइनर ओटी, ओपीडी तथा ब्लड बैंक का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल भी जाना और इलाज से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। निरीक्षण के बाद विधायक ने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अस्पताल में जो भी कमियां हैं, उन्हें दूर करने की दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि समस्या पर नहीं, समाधान पर बात होनी चाहिए। हमारा लक्ष्य समस्याओं का समाधान करना है ताकि मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सके। 
 
औरंगाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए रुपेश कि रिपोर्ट