Date: 14/05/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बिहार सरकार ने की शुरुआत,102 एम्बुलेंस सेवा को नई गति दे रहा ज़ेन प्लस
5/13/2026 2:07:25 PM IST
45
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
औरंगाबाद : बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में लगातार प्रगति हो रही है, जिसमें 102 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा की भूमिका अहम बनी हुई है। इस सेवा का संचालन राज्य सरकार के सहयोग से ज़ेन प्लस सर्विसेज द्वारा किया जा रहा है। नवंबर 2024 में संचालन की जिम्मेदारी संभालने के बाद ज़ेन प्लस सर्विसेज ने राज्यभर में एम्बुलेंस सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार किए हैं। कंपनी के प्रयासों से सेवा की गुणवत्ता, उपलब्धता और पहुंच में स्पष्ट रूप से सकारात्मक बदलाव दर्ज किया गया है। औरंगाबाद के एसीओ कवि राज और मगध जोन के जोनल हेड धर्मेन्द्र कुमार के द्वारा बताया गया कि, “वर्तमान में ज़ेन प्लस बिहार में कुल 2,051 एम्बुलेंस संचालित कर रही है, जबकि औरंगाबाद जिले में 49 एम्बुलेंस सक्रिय हैं। इनमें 12 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (ALS), 35 बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) एम्बुलेंस और 2 शव वाहन (MV) शामिल हैं। इन सेवाओं के माध्यम से औरंगाबाद में प्रतिदिन औसतन 138 मरीजों को निःशुल्क आपातकालीन सहायता प्रदान की जा रही है। फरवरी 2026 के आंकड़ों के अनुसार, औरंगाबाद जिले में कुल 3,864 मामलों में सहायता दी गई। इनमें 2,546 गर्भवती महिलाएं, 126 नवजात शिशु, 164 सड़क दुर्घटना के मामले और 1,028 अन्य आपातकालीन स्थितियां शामिल हैं। संचालन संभालने के बाद से कंपनी ने सेवा की गुणवत्ता और कार्यप्रणाली में निरंतर सुधार पर विशेष ध्यान दिया है। इसके परिणामस्वरूप कॉल रिस्पॉन्स टाइम में कमी आई है, एम्बुलेंस की समय पर पहुंच बेहतर हुई है और मरीजों को यात्रा के दौरान अधिक प्रभावी देखभाल मिल रही है।प्रोजेक्ट हेड दीपक श्रीवास्तव ने कहा, अब तक हुए सुधार हमारे लिए गर्व का विषय हैं, लेकिन हमारी प्राथमिकता सेवाओं को और अधिक उन्नत बनाना है। हम आधुनिक तकनीक और मानवीय संवेदनशीलता के समन्वय से एम्बुलेंस सेवाओं के नए मानक स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने आगे कहा,हमारे ड्राइवर, ईएमटी और हेल्पर हमारी सेवा की सबसे मजबूत कड़ी हैं। उनकी मेहनत और समर्पण से ही यह उपलब्धि संभव हो पाई है। यह सफलता पूरी ज़ेन प्लस बिहार टीम की है। ज़ेन प्लस ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निरंतर समर्थन से ही राज्यभर में प्रभावी और सुलभ आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना संभव हो पा रहा है।
कोयलांचल लाइव के लिए औरंगाबाद से रुपेश की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बी बी एम् के यू पर आइसा ने डफली बजा किया प्रदर्शन ,एलएलएम पर छात्रों ने कह दी बड़ी बात
#
नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने फूंका पीएम मोदी का पुतला , धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा का किया मांग
#
हेल्थ सेक्टर में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी- स्वास्थ्य मंत्री
#
धनबाद–बोकारो मुख्य सड़क को अविलंब चालू कराने मुद्दे पर विधायक राज सिन्हा ने केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री को सौंपा मांग पत्र,कहा ...
#
नीट परीक्षा पेपर लीक मामले यूथ कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का किया पुतला दहन ,कहा .....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
हास्य कवि सम्मेलन का होगा आयोजन, 5 अप्रैल को गूंजेगा ठहाकों का मंच
#
क्राइम मीटिंग में एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को दी हिदायत,कहा आम जनता के समस्याओं को सुनकर करे निदान
#
Oscar 2026 में प्रेजेंटर के तौर पर नजर आएंगी 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा
#
जीपीएस के भरोसे कंटेनर ने लिया गलत रास्ता, हाईटेंशन तार की चपेट में आया ड्राइवर
#
सेना के जवान ने किया तीसरा बम डिफ्यूज